फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं 'ऑफिस ऑफिस' के अहम किरदार, अब कहां हैं मुसद्दीलाल और उषा जी, क्या कर रहे हैं शुक्ला?

Sun, 19 Apr 2020 01:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 19 Apr 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Kapur Starrer Office Office Back Know Everthing About Star Cast
office-office - फोटो : Sony Sab

लगभग दो दशक पुराने टीवी शो 'ऑफिस ऑफिस' की एक बार फिर से टीवी पर वापसी हो चुकी है। यह शो अपने समय में भारत के दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार को व्यंग्यात्मकपूर्ण तरीके से परोसने के लिए बहुत लोकप्रिय हुआ था। इस शो का निर्देशन राजीव मेहरा ने किया है। राजीव मेहरा की पहचान आज के समय में टीवी धारावाहिकों के निर्माता के रूप में की जाती है। दोबारा प्रसारित हो रहे इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस सीरियल की स्टार कास्ट अब कहां हैं और क्या करते हैं। चलिए जानते हैं।

Pankaj Kapur Starrer Office Office Back Know Everthing About Star Cast
office-office - फोटो : Sony Sab

पंकज कपूर

सबसे पहले बात करते हैं शो के लीड करेक्टर पंकज कपूर की। पंकज कपूर ने ऑफिस-ऑफिस में एक रिटायर स्कूल मास्टर मुसद्दीलाल त्रिपाठी की भूमिका निभाई थी। इस शो की कहानी बताती है कि मुसद्दीलाल अपना काम करवाने के लिए किस तरह सरकारी दफ्तरों में चक्कर लगाते हैं, और इसी बीच बहुत संघर्ष भी करना पड़ता है।पंकज कपूर शाहिद कपूर के पिता हैं।

Pankaj Kapur Starrer Office Office Back Know Everthing About Star Cast
office-office - फोटो : Sony Sab

देवेन भोजानी

शो में ऑफिस स्टाफ पटेल की भूमिका निभाने वाले कलाकार देवेन भोजानी इस शो के टीवी पर लौटने की खबर से बहुत खुश हैं। उन्होंने बहुत से मजेदार सीरियल में काम किया है। इतना ही नहीं उन्होंने बॉलीवुड की फिल्में भी डायरेक्ट की हैं। इन दिनों वे शो भाखरवाड़ी में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Kapur Starrer Office Office Back Know Everthing About Star Cast
office-office - फोटो : Sony Sab

आसावरी जोशी

इस शो में आसावरी जोशी ने उषा जी की भूमिका निभाई थी। आशावरी साल 2011 में आई फिल्म ‘चला मुसद्दी ऑफिस ऑफिस’ में भी अहम भूमिका निभाई थी। आसावरी जोशी आखिरी बार शिविन नारंग और तुनिषा शर्मा स्टारर टीवी शो 'इंटरनेट वाला लव' में नजर आई थीं।

विज्ञापन
Pankaj Kapur Starrer Office Office Back Know Everthing About Star Cast
संजय मिश्रा - फोटो : ट्विटर

संजय मिश्रा

ऑफिस स्टाफ शुक्ला की भूमिका में नजर आने वाले संजय मिश्रा ने 'फंस गए रे ओबामा', ' मिस टनकपुर हाजिर हो', 'प्रेम रतन धन पायो', 'मेरठिया गैंगस्टर्स' और 'दम लगाके हायेशा' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई। आज हर कोई संजय मिश्रा का फैन है और उनकी एक्टिंग का कायल भी। संजय मिश्रा आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed