{"_id":"5ad18f914f1c1ba57f8b464e","slug":"salman-khan-name-in-wildlife-criminal-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान की एक गलती ने बर्बाद कर दिया सब कुछ, क्रिमिनल लिस्ट में शामिल हो गया नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान की एक गलती ने बर्बाद कर दिया सब कुछ, क्रिमिनल लिस्ट में शामिल हो गया नाम
Sat, 14 Apr 2018 10:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'काला हिरण शिकार' मामले में सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई है । सलमान दो रातें जेल में बिताकर बेल पर बाहर आए हैं । इसके बाद उन्होंने अपनी फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग भी शुरू कर दी। हालांकि उन्हें अभी देश से बाहर जाने की इजाजत नहीं है । इस वजह से फिल्म का क्लाइमेक्स भारत में ही शूट हो रहा है ।
2 of 5
सलमान खान
'काला हिरण केस' में फैसला आने के बाद सलमान खान का नाम अपराधियों की लिस्ट में शामिल हो गया है । सरकार ने एक लिस्ट जारी की है। इसमें 39 अपराधियों की लिस्ट में आखिरी नंबर पर सलमान का नाम रखा गया है ।
3 of 5
सलमान खान
ये लिस्ट वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने अपनी वेबसाइट पर डाली है। इस लिस्ट में वन्य जीवों से जुड़ बड़े अपराधों को शामिल किया गया है । इसी में सलमान खान का नाम भी आया है । हाल ही में जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को काला हिरण शिकार केस में दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान के साथ शेरा
जेल में दो रातें काटने के बाद उन्हें मुश्किल से जमानत मिल पाई थी। यह मामला साल 1998 का है । फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने दो काले हिरण का शिकार किया था । इस मामले में 17 फरवरी 2006 में पहली बार जोधपुर की निचली अदालत ने सलमान खान को 1 साल की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
सलमान खान पर हिरण शिकार मामले में कुल 4 केस दर्ज हुए थे। इस मामले में सलमान खान के अलावा उनके साथी कलाकार सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम भी सहअभियुक्त माने गए। उनपर सलमान को शिकार के लिए उकसाने का आरोप था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।