{"_id":"5ad187574f1c1b76098b46ea","slug":"national-film-award-divya-dutta-says-actor-in-me-feels-alive-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेशनल अवॉर्ड मिलते ही गदगद हुईं ये हीरोइन, बोलीं- 'फिर से जिंदा हो गया मेरे अंदर का कलाकार'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेशनल अवॉर्ड मिलते ही गदगद हुईं ये हीरोइन, बोलीं- 'फिर से जिंदा हो गया मेरे अंदर का कलाकार'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
Divya Dutta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता को 'इरादा' फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए चुना गया है। इन पुरस्कारों का ऐलान राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी के चेयरमैन शेखर कपूर ने किया। इस सम्मान के लिए चुने जाने पर दिव्या दत्ता ने कहा कि यह एक ऐसी उपलब्धि है जिसे पाने के बाद मेरे अंदर का एक्टर दोबारा जिंदा हो गया है।
Divya Dutta
अवॉर्ड की घोषणा होने के बाद दिव्या ने मीडिया से बात की। दिव्या ने कहा - 'मेरे काम को सराहा गया इससे मैं बहुत खुश हूं। 'मंटो' फिल्म पहले कान फिल्म फेस्टिवल में गई और अब नेशनल अवॉर्ड मिलना। अपने आप में ही बड़ी बात है। यह मेरा पहला नेशनल अवॉर्ड है इस अवसर को जीभर के जीना चाहती हूं।'
दिव्या दत्ता
'इरादा' फिल्म में दिव्या दत्ता ने एक मंत्री का रोल निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ नसरुद्दीनशाह और अरशद वारसी लीड रोल में थे। 'इरादा' फिल्म को बेस्ट एनवायरमेंट राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भी चुना गया है। दिव्या ने 24 साल पहले 'इश्क में जीना इश्क में मरना' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री दिव्या दत्ता
दिव्या का 'वीर जारा' में 'शब्बो' का किरदार और 'दिल्ली 6' में 'जलेबी' का किरदार सबसे ज्यादा फेमस हुआ था। इस सम्मान के बाद दिव्या ने सोशल मीडिया पर भी अपने दिल की बात कही। दिव्या ने ट्विटर पर लिखा - 'और फाइनली यह हो गया। पहले नेशनल अवॉर्ड को पाकर बेहद खुश हूं। लगातार मिल रही बधाइयां मेरी लिए काफी मायने रखती हैं।'
And its happenned!!!...overwhelmed to get my first national award for Iraada!!!! And so elated to see people congratulating me feeling happier than me even!! Gratitude🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
— Divya Dutta (@divyadutta25) April 13, 2018
विज्ञापन
अभिनेत्री दिव्या दत्ता
आपको बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी को मरणोपरांत आखिरी फिल्म मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के लिए चुना गया है। 'मॉम' फिल्म 7 जुलाई 2017 को रिलीज हुई थी। 'मॉम' फिल्म का रोल श्रीदेवी के फिल्मी सफर का 300वां रोल था। वहीं विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।