फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उर्मिला मातोंडकर का बड़ा बयान, बोलीं- 'टॉप पर पहुंचने के लिए कभी पार नहीं की कोई भी हद'

Sat, 14 Apr 2018 10:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Apr 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
Urmila Matondkar says Never went over the top because I feel seductive as a woman
urmila matondkar
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने 10 साल बाद फिल्म इंडस्ट्री में 'बेवफा ब्यूटी' गाने के साथ कमबैक किया है। इस गाने में उर्मिला के तेवर देखकर लोगों को एक बार फिर से रंगीला गर्ल याद आ गईं। इस बीच उर्मिला ने बताया कि किसी भी डांस को करते वक्त वह किन चीजों का ध्यान रखती हैं।
Urmila Matondkar says Never went over the top because I feel seductive as a woman
urmila matondkar
उर्मिला ने कहा - 'महिला की अपनी एक अदा होती है और वह उसके व्यक्तित्व का अहम हिस्सा होता है। यह कभी भी गलत तरीके से प्रदर्शित नहीं होता है। तीखी अदाओं और अश्लीलता के बीच बहुत कम फासला होता है। यह सामने वाले शख्स पर निर्भर करता है कि वह क्या दिखाना चाहता है।'
Urmila Matondkar says Never went over the top because I feel seductive as a woman
urmila matondkar
इसके साथ ही उर्मिला ने कहा - 'मुझे नहीं लगता कि टॉप पर पहुंचने के लिए उस लाइन को पार करना पड़ेगा। मैं एक अच्छी एक्ट्रेस हूं। मैंने जब भी परफॉर्म किया है वह अश्लील नहीं लगा। वहीं उर्मिला से जब 'बेवफा ब्यूटी' गाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा - 'गाने के बोल ने मुझे इंप्रेस किया था। लेकिन मैं कुछ और करना चाहती थी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Urmila Matondkar says Never went over the top because I feel seductive as a woman
urmila matondkar
उर्मिला मातोंडकर ने साल 2016 में मोशिन अख्तर से शादी कर ली थी। इसके बाद वो पूरी तरह से लाइम लाइट से दूर हो गईं।  मोहसिन पेशे से कश्मीरी बिजनेस मैन और मॉडल हैं। उर्मिला ने गुपचुप तरीके से शादी की थी दिलचस्प बात यह है कि मोहसिन उर्मिला से उम्र में 10 साल छोटे हैं।
विज्ञापन
Urmila Matondkar says Never went over the top because I feel seductive as a woman
Urmila Matondkar
उर्मिला की आखिरी फिल्म साल 2008 में आई थी। इस फिल्म का नाम 'एमी' था। इसके बाद 10 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी ब्लैकमेल में बेवफा ब्यूटी गाने से की। आपको बता दें, इससे पहले भी उर्मिला कई आइटम नंबर कर चुकी हैं जिसमें हाय रामा, छम्मा छम्मा और रुकी रुकी गाना शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed