फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

67 करोड़ आ रहा था सुशांत की फिल्म का बजट, प्रोड्यूसर बोले- यह रकम बहुत ज्यादा कोई बड़ा एक्टर देखो

Sat, 14 Apr 2018 09:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Apr 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput film Chanda Mama Door Ke stuck indefinitely
सुशांत सिंह राजपूत

पिछले साल मेकर्स ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'चंदा मामा दूर के' की घोषणा की थी । इस फिल्म में सुशांत एक अंतरिक्ष यात्री की भूमिका निभाने वाले थे । फिल्म की तैयारी के लिए सुशांत NASA भी गए । लेकिन अब मेकर्स ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है ।

sushant singh rajput film Chanda Mama Door Ke stuck indefinitely
सुशांत सिंह राजपूत

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, 'प्रोड्यूसर विकी रजानी इस फिल्म पर पैसा लगाने वाले थे । लेकिन अब फिल्म अनिश्चित काल के लिए टल गई है । जब मेकर्स ने सुशांत के साथ मूवी बनाने का प्लान किया था तब उन्हें आइडिया नहीं था कि कितना बजट आएगा ।'

sushant singh rajput film Chanda Mama Door Ke stuck indefinitely
सुशांत सिंह राजपूत

जब बजट का आंकलन किया गया तो मेकर्स हैरान रह गए । फिल्म बनाने की कॉस्ट करीब 67 करोड़ रुपए आ रही है । अभी इसमें प्रमोशनल कॉस्ट नहीं जोड़ी गई है । प्रोड्यूसर को लग रहा है कि सुशांत के लिए यह बजट बहुत ज्यादा है । 

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput film Chanda Mama Door Ke stuck indefinitely
सुशांत सिंह राजपूत

इस तरह की फिल्म से पैसा निकाल पाना थोड़ा मुश्किल होता है । जब विक्की ने फिल्म के लिए पैसे जुटाने की कोशिश की तो कोई भी  तैयार नहीं हआ । बता दें कि सुशांत की 'केदारनाथ' का बजट ही 60 करोड़ रुपए है ।

विज्ञापन
sushant singh rajput film Chanda Mama Door Ke stuck indefinitely
सुशांत सिंह राजपूत

इस फिल्म के लिए सुशांत ने अपना कमरा स्पेस की तरह रिनोवेट करवा लिया था । साथ ही एक टेलीस्कोप भी लगवाया था । सुशांत इस फिल्म को करने के लिए काफी उत्साहित हैं । इस फिल्म के लिए वो अपनी डेट भी बार-बार बदल रहे हैं ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed