{"_id":"5d01bba6bdec2207571f7481","slug":"salman-khan-organise-special-screening-of-bharat-for-civilians-who-witnessed-the-1947-partition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'1947 बंटवारे' के गवाह बने इस परिवार ने देखी 'भारत', सलमान खान ने बुजुर्ग महिला की ऐसे की मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'1947 बंटवारे' के गवाह बने इस परिवार ने देखी 'भारत', सलमान खान ने बुजुर्ग महिला की ऐसे की मदद
Thu, 13 Jun 2019 04:46 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 13 Jun 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है । हाल ही में सलमान खान ने उस परिवार के लिए 'भारत' की स्क्रीनिंग रखी जो 1947 में हुए बंटवारे का गवाह बना था । ये स्पेशल स्क्रीनिंग महबूब स्टूडियो में रखी गई थी । सलमान खान इस परिवार से मिले और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो भी शेयर की ।
salman khan
- फोटो : social media
सलमान खान की इस फोटो को देखने के बाद फैंस उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं । फोटो को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, 'इस परिवार ने 1947 का बंटवारा देखा था । आज उनके लिए भारत की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी । इस परिवार से मिलकर बहुत खुशी हुई । भारत के इस परिवार को मेरा सलाम ।'
salman khan
- फोटो : social media
तस्वीर में सलमान परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला के पास बैठे नजर आ रहे हैं। घुटनों के बल बैठकर सलमान उस महिला की बात सुन रहे हैं । उन्हें सलमान का ट्रेन सीन बहुत पसंद आया । इस दौरान सलमान के साथ कटरीना कैफ भी मौजूद थीं । दोनाें स्टार्स ने पूरे परिवार के साथ फोटो खिंचवाई ।
#SalmanKhan along with #KatrinaKaif met and interacted with a few senior citizens who were born before 1947. 😊#Bharat meets senior citizens. #BharatWithFamily pic.twitter.com/VLHpqSctJZ
— sabina lamba (@SabinaLamba) June 12, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : social media
'भारत' के कलेक्शन की बात करें तो 7 दिनों में 167 करोड़ रुपए कमा चुकी है । यह कोरियन फिल्म Ode To My Father की आधिकारिक रीमेक थी । फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है । सलमान और कटरीना के अलावा दर्शकों ने जैकी श्रॉफ, तब्बू, सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी, नोरा फतेही और आसिफ शेख के काम को पसंद किया है ।
#SalmanKhan helps out an elderly woman #Bharat pic.twitter.com/aVG2rzLqzc
— !!Bharat (@mystery0725) June 12, 2019
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : social media
अली अब्बास के साथ ये सलमान की तीसरी फिल्म है । इससे पहले दोनों ने 'सुलतान' और 'टाइगर जिंदा है' में काम किया था । अब सलमान संंजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' की तैयारी कर रहे हैं । इस फिल्म में उनकी लीड हीरोइन आलिया भट्ट होंगी । वहीं कटरीना कैफ अब रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में दिखेंगी ।