{"_id":"5c35c340bdec2231d561be98","slug":"salman-khan-out-of-boney-kapoor-two-films-because-of-arjun-kapoor-and-malaika-arora","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान ने ठुकराई बोनी कपूर की 2 बिग बजट फिल्में, वजह है मलाइका-अर्जुन का रिश्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान ने ठुकराई बोनी कपूर की 2 बिग बजट फिल्में, वजह है मलाइका-अर्जुन का रिश्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 09 Jan 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora and arjun kapoor
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों अक्सर पार्टी सेलिब्रेट करते हुए दिख जाते हैं। यही नहीं पिछले दिनों संजय कपूर के घर हुई पार्टी में भी मलाइका और अर्जुन कपूर साथ दिखे थे। संजय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर भी किया था जिसके बाद माना जा रहा है कि कपूर परिवार ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है।
2 of 5
malaika arora arjun kapoor
- फोटो : instagram
अर्जुन और मलाइका अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं। पहले जहां दोनों एक साथ पब्लिकली आने में झिझकते थे तो वहीं अब एक साथ खुलेआम देखे जाते हैं। एक ओर जहां इनके रिश्ते की बात आगे बढ़ रही है वहीं ऐसा लग रहा है मलाइका की वजह से अर्जुन कपूर के पिता यानी बोनी कपूर को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
3 of 5
malaika arora arjun kapoor
- फोटो : file photo
डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक, अर्जुन कपूर ने पहले सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता को डेट किया। फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद अर्जुन की नजदीकियां मलाइका अरोड़ा से बढ़ने लगीं। मलाइका उस वक्त अरबाज की पत्नी थीं। सलमान और अर्जुन के बीच दूरियां यहीं से बढ़नी शुरू हुईं। मलाइका और अरबाज के तलाक के बाद सलमान खान और अर्जुन कपूर की दुश्मनी भी खुलकर सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman khan
- फोटो : instagram
सोनम कपूर की शादी में सलमान खान ने सरेआम अर्जुन कपूर को इग्नोर किया था। इसके बाद इन अफवाहों को और बल मिला कि दोनों के बीच दोस्ती जैसा कुछ नहीं है। जिसके बाद अब लग रहा है सलमान खान अर्जुन कपूर से बदला लेने के मूड में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
salman khan
- फोटो : instagram
दरअसल, सलमान खान ने बोनी कपूर की दो फिल्मों से किनारा कर लिया है। इनमें वॉन्टेड 2 और नो एंट्री में एंट्री शामिल है। फिल्म छोड़ने की वजह सलमान ने नहीं बताई लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अर्जुन कपूर और मलाइका की वजह से ही सलमान ने ये फिल्में छोड़ी हैं। गौरतलब है कि दोनों ही फिल्मों के पार्ट 1 में सलमान खान मुख्य भूमिका में थे और दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।