{"_id":"5b976b99867a5501350ae136","slug":"salman-khan-priyanka-chopra-to-meet-soon-for-ganesh-puja-2018-after-she-left-movie-bharat-in-mid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान का प्रियंका चोपड़ा से फिर होगा आमना सामना, 'भारत' छोड़ने से हो गए थे नाराज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान का प्रियंका चोपड़ा से फिर होगा आमना सामना, 'भारत' छोड़ने से हो गए थे नाराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिनों सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'भारत' को छोड़कर हर किसी को हैरान कर दिया था। उस समय सलमान खान से नाराज होने की खबरें भी जोरों पर थीं। हालांकि सलमान ने कभी अपने गुस्से को मीडिया के कैमरे के सामने नहीं दिखाया। वहीं ऐसी भी खबर सुनने को मिली थी कि सलमान खान की फिल्म में काम करने से मना करने के बाद प्रियंका को बॉलीवुड में काम मिलना मुश्किल हो सकता है। लेकिन इन बातों में कितनी सच्चाई यह भी कभी खुलकर सामने नहीं आया है।
2 of 5
priyanka and salman
अब प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। यह खबर प्रियंका के फैंस के साथ सलमान के फैंस को भी हैरान परेशान कर सकती है। भारत फिल्म से अलग होने के बाद प्रियंका चोपड़ा का सलमान खान से एक बार फिर से समान हो सकता है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस बार सलमान खान का पूरा परिवार गणेश चतुर्थी के मौके पर बहन अर्पिता खान शर्मा के घर पर मनाएगे। बताया जा रहा है कि इस मौके पर सलमान के परिवार के अलाव भारत फिल्म की एक्ट्रेस करीना कैफ भी होंगी। वहीं गणेश चतुर्थी पर अर्पिता खान शर्मा घर प्रियंका चोपड़ा के आने की संभावना है।
3 of 5
salman khan and priyanka chopra
अगर प्रियंका चोपड़ा गणेश चतुर्थी के मौके पर अर्पिता खान शर्मा के घर पर आती हैं तो उनका सीधा बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान से होगी। पता हो कि अर्पिता खान शर्मा और प्रियंका चोपड़ा काफी अच्छे दोस्त हैं। फिल्म भारत छोड़ने के बाद भले ही सलमान खान और प्रियंका की दोस्ती असहज हो गई हो लेकिन अर्पिता और प्रियंका की दोस्ती आज भी पहले जैसी की बरकरार है। ऐसे में देखना होगा कि प्रियंका चोपड़ा सलमान खान के सामने पड़ने के बाद खुद को किस तरह पेश करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान और प्रियंका
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा के फिल्म 'भारत' विवाद की तो इस फिल्म लिए सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा का नाम तय किया था। लेकिन शूटिंग शुरू होने के आखिरी मौके पर प्रियंका ने सलमान की 'भारत' से किनारा कर लिया। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने निस से सगाई करने और हॉलीवुड एक्टर क्रिस प्रैट की फिल्म 'काउब्वॉय निंजा वाइकिंग' में काम मिलने के चलते उन्होंने 'भारत' में काम करने से मना कर दिया। सलमान की इस फिल्म में प्रियंका की जगह करीना कैफ का साइन किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
salman priyanka and karan
बात करें प्रियंका चोपड़ा की निजी जिंदगी की तो पिछले कई दिनों से बॉलीवुड के गलियारों में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिलेशनशिप की खबरें छाई हैं। बीते 18 अगस्त को प्रियंका ने निक से साथ रोका करके अपने इस रिश्ते का खुलासा भी कर दिया है। प्रियंका के रोके पर उनके खास दोस्त और परिवारवाले नजर आए। साथ ही शाम की सगाई पार्टी में मुकेश अंबानी सहित बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे नजर आए। प्रियंका निक से अक्टूबर में शादी करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।