फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

52 की उम्र में भी यंग स्टार्स को टक्कर देते हैं सलमान खान, ये फिटनेस वीडियो है इसका सबूत

Thu, 21 Jun 2018 10:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 21 Jun 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan race video viral with horse know who won the interesting fight
salman khan
बॉलीवुड के 'दबंग खान' जो भी करते हैं वह हमेशा हटके ही होता है। इस बार भी सलमान खान ने कुछ ऐसा किया है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा। सलमान खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह रेस लगाते नजर आ रहे हैं लेकिन यह रेस किसी इंसान के साथ नहीं बल्कि जानवर के साथ है।

 
Salman Khan race video viral with horse know who won the interesting fight
salman khan
सलमान खान फिटनेस फ्रीक है यह बात तो सब जानते हैं। हाल ही में सलमान खान का इंस्टाग्राम पर रेस लगाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में सलमान घोड़े के साथ रेस लगाते हुए नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड के भाईजान की चुस्ती और फुर्ती देखकर आप भी यह कहेंगे कि सलमान से ज्यादा फिट बॉलीवुड में शायद ही कोई हो।
 

 

| Upar Allah niche dharti Beech mein tera junoon Sultan!🔥 @beingsalmankhan @iamzahero @aliabbaszafar #SalmanKhan #salman_khan #race3 #sallu #beingsalman #sultan #bollywood

A post shared by Salman Khan (@salmankhanplanet) on

Salman Khan race video viral with horse know who won the interesting fight
salman khan
वैसे तो सलमान खान कई बार फिल्मों में घुड़सवारी करते हुए दिखाई दिए लेकिन असल जिंदगी में उनका यह जज्बा अपने आप में ही काबिले तारीफ है। आखिरी बार सलमान 'टाइगर जिंदा है' फिल्म में घुड़सवारी करते हुए दिखे थे। सलमान खान का घोड़े के साथ रेस लगाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan race video viral with horse know who won the interesting fight
RACE 3
आपको बता दें, हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' रिलीज हुई है। 'रेस 3' फिल्म महज 5 दिन में 132.76 करोड़ कमा चुकी हैं। हालांकि ताबड़तोड़ कमाई के बाद भी सोशल मीडिया पर 'रेस 3' फिल्म का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। जब इस बारे में बॉबी देओल से पूछा गया तो उन्होंने कहा - 'मुझे बहुत खुशी हुई कि लोग टीम के काम को पसंद कर रहे हैं। आलोचना हम लोगों को प्रभावित करती है लेकिन तब जब फिल्म खराब हो। अगर 'रेस 3' फिल्म इतनी खराब होती तो उसका कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर इतना अच्छा नहीं होता।' 
विज्ञापन
Salman Khan race video viral with horse know who won the interesting fight
race 3
'रेस 3' को क्रिटिक्स और फैन दोनों ने ही जमकर लताड़ा है। 'रेस 3' को रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है। सलमान खान और रमेश तौरानी ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है। सलमान खान के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम जैसे सितारे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed