फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger 3: टाइगर 3 को ओटीटी पर मिल रही अपार सफलता से खुश सलमान खान, बोले- लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं

Fri, 12 Jan 2024 05:46 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 12 Jan 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan reacted to the success of Tiger 3 starring Katrina Kaif Emraan Hashmi on OTT streaming platform
टाइगर 3 - फोटो : social media

सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर 'टाइगर 3' पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और इसने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के रिकॉर्ड भी तोड़े थे। इसके बाद 7 जनवरी को सलमान ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर फिल्म के आने की घोषणा की थी। ओटीटी पर फिल्म की अपार सफलता को देख भाईजान फूले नहीं समा रहे हैं।

Salman Khan reacted to the success of Tiger 3 starring Katrina Kaif Emraan Hashmi on OTT streaming platform
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान ने टाइगर फ्रेंचाइजी को थिएटर, सैटेलाइट और स्ट्रीमिंग पर पहली फिल्म को मिले प्यार को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की है। अभिनेता  कहा , 'यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि 'टाइगर 3' की तीसरी किस्त पहले सिनेमाघरों में हिट रही और अब स्ट्रीमिंग पर है। मैं अपने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दर्शकों के साथ संपर्क में हूं और मैं अब 'टाइगर 3' के ओटीटी पर आने के बाद फैंस के प्यार को देख सकता हूं।'  

रणबीर की 'रामायण' शुरू होने की वायरल खबरों की खुली पोल, फिल्मसिटी से ‘अमर उजाला’ की ग्राउंड रिपोर्ट

 
Salman Khan reacted to the success of Tiger 3 starring Katrina Kaif Emraan Hashmi on OTT streaming platform
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान ने आगे कहा, 'अभिनेता के रूप में, मेरा सबसे बड़ा और एकमात्र काम लोगों का भरपूर मनोरंजन करना है और मुझे खुशी है कि टाइगर 3 को दुनिया भर के लोग पसंद कर रहे हैं। टाइगर 3 एक ऐसी फिल्म है जो मेरे दिल के बहुत करीब है। इसलिए, जब यह सिनेमाघरों में हिट हो गई तो यह बेहद व्यक्तिगत लगा और दर्शकों का अपार प्रेम देखकर मैं काफी खुश हुआ था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan reacted to the success of Tiger 3 starring Katrina Kaif Emraan Hashmi on OTT streaming platform
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

भाईजान ने फैंस का धन्यवाद कहते हुए कहा कि अब जब यह रिलीज होने के कुछ ही दिनों के भीतर स्ट्रीमिंग पर हिट हो गई है तो मन में एक आत्मविश्वास पैदा हो जाता है कि टाइगर हमेशा लोगों का मनोरंजन करने के लिए मौजूद रहेंगे।

अब पर्दे पर दिखेगी माइकल जैकसन की कहानी, जानें बायोपिक से जुड़ी अहम जानकारी

विज्ञापन
Salman Khan reacted to the success of Tiger 3 starring Katrina Kaif Emraan Hashmi on OTT streaming platform
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी और वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं, टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। सलमान खान और कैटरीना कैफ की भूमिका वाली इस फिल्म में इमरान हाशमी एक एंटी-हीरो भूमिका में थे ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed