सब्सक्राइब करें

Salman Khan: 'भाईजान' को धमकी भरा ई-मेल भेजने वाला शख्स गिरफ्तार, कहा था- मूसेवाला की तरह होगा तेरा हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 26 Mar 2023 09:13 PM IST
विज्ञापन
salman khan receives life threat again mumbai police arrested lawrence bishnoi gang member in rajasthan read
सलमान खान - फोटो : social media

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी रील और रियल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक तरफ उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज होने वाली है। वहीं, दूसरी तरफ भाईजान को धमकी भरे ई-मेल मिल रहे हैं। दरअलस, पिछले दिनों एक खबर आई थी कि बॉलीवुड के 'दबंग' खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। 

Trending Videos
salman khan receives life threat again mumbai police arrested lawrence bishnoi gang member in rajasthan read
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस खबर के सामने आते ही सिनेमा जगत समेत इंटरनेट पर तहलका मच गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस ने एक्टर के घर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। सलमान को दो दिन पहले एक धमकी भरा ई-मेल आया था,जिसमें लिखा था कि तेरा हाल भी मुसेवाला जैसा होगा, जिसके बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही थी। वहीं, अब पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan receives life threat again mumbai police arrested lawrence bishnoi gang member in rajasthan read
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई पुलिस ने भाईजान को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए धाकड राम विश्नोई को राजस्थान के जोधपुर से हिरासत में लिया है। धमकी देने वाले शख्स की गिरफ्तारी राजस्थान और मुंबई पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत की गई है।

salman khan receives life threat again mumbai police arrested lawrence bishnoi gang member in rajasthan read
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आरोपी ने दिवगंत सिंगर के सिद्धू मूसेवाला के परिवार को भी धमकी दी थी, जिसके बाद पंजाब पुलिस भी शख्स की तलाश कर रही थी। वहीं, अब जांच करने के बाद आरोपी को पंजाब पुलिस को सौप जा सकता है।सलमान खान को इससे पहले भी धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था। 

विज्ञापन
salman khan receives life threat again mumbai police arrested lawrence bishnoi gang member in rajasthan read
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस ई-मेल में लिखा था, 'गोल्डी बराड़ को तेरे बॉस यानी सलमान खान से बात करनी है। इंटरव्यू देख लिया होगा उसने शायद, नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेना मैटर क्लोज करना है तो बात करवा दो फेस टू फेस करना हो तो वो भी बता दो अभी टाइम रहते इन्फॉर्म कर दिया है अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा।' धमकी भरे इस ई-मेल की सूचना एक्टर के मैनेजर प्रशांत गुंजलकर ने बांद्रा पुलिस को दी थी। मामले पर एक्शन लेते हुए मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी थी।

यह भी पढ़ें-  Manoj Bajpayee: 'वीर जारा' के वक्त मनोज बाजपेयी से बोले यश चोपड़ा, मैं तुम जैसे एक्टर के लिए फिल्म नहीं बनाता

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed