फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय दत्त के बार-बार कहने पर भी उनका ये काम नहीं कर रहे सलमान खान, इस वजह से हैं नाराज

Thu, 05 Jul 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Jul 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
salman khan refuse to watch sanju while sanjay dutt request
सलमान खान

एक ओर सलमान खान की 'रेस 3' को दुनिया की सबसे खराब फिल्मों में शामिल किया गया । वहीं दूसरी ओर संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त की हूबहू कॉपी कर दर्शकों का दिल जीत लिया है । 

salman khan refuse to watch sanju while sanjay dutt request
संजू

'संजू' को रिलीज हुए एक हफ्ते हुए हैं और कमाई 170 करोड़ हो चुकी है । 'संजू' को कई सेलेब्रिटीज ने देखा और फिल्म की काफी तारीफ की है । जहां पूरा देश खुद को 'संजू' देखने से रोक नहीं पाया, वहीं सलमान खान इस फिल्म को बिल्कुल देखना नहीं चाहते हैं । 

salman khan refuse to watch sanju while sanjay dutt request
सलमान खान

खबरों की मानें तो संजय दत्त ने सलमान खान से कई बार 'संजू' देखने की रिक्वेस्ट की । लेकिन सलमान ने अभी तक फिल्म नहीं देखी है । एक समय था जब सलमान और संजय दत्त बहुत अच्छे दोस्त थे । लेकिन कुछ समय से दोनों साथ नजर नहीं आए हैं । 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan refuse to watch sanju while sanjay dutt request
सलमान खान

बता दें कि सलमान फिलहाल अमेरिका में चल रहे अपने दबंग टूर में बिजी हैं । इसलिए सलमान शायद 'संजू' देखने के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं । कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान इस फिल्म को इसलिए भी नहीं देखना चाहते क्योंकि इसमें रणबीर कपूर ने काम किया है ।

विज्ञापन
salman khan refuse to watch sanju while sanjay dutt request
सलमान खान

कटरीना कैफ ने रणबीर के प्यार में पड़ सलमान को छोड़ दिया था । तब से सलमान और रणबीर के बीच ठनी हुई है । फिल्म रिलीज से पहले सलमान ने कहा था, 'संजय दत्त की बायोपिक में संजय से अच्छा कोई काम कर ही नहीं सकता है ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed