सब्सक्राइब करें

इन 5 फिल्मों को रिजेक्ट करके आज भी बहुत पछताते हैं सलमान खान, 2 ने कमाई के तोड़े सारे रिकॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 04 Feb 2019 06:58 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan rejected these 5 films which become blockbuster
salman khan - फोटो : file photo

'दबंग खान' को फिल्म इंडस्ट्री में 31 साल हो चुके हैं। सलमान ने 'बीवी हो तो ऐसी' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सलमान का सपोर्टिंग रोल था। इसके बाद सूरज बड़जात्या की फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान खान नजर आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई और रातोंरात सलमान सुपरस्टार बन गए। इसके बाद सलमान ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बहुत ही कम लो इस बात को जानते हैं कि भाईजान ने अपने फिल्मी करियर में ऐसी-ऐसी फिल्मों के ऑफर्स ठुकराए हैं जो ब्लॉकबस्टर रही। तो चलिए आज हम आपको उन फिल्मों के नाम बताते हैं जिन्हें सलमान ने एक झटके में मना कर दिया था।

Trending Videos
Salman Khan rejected these 5 films which become blockbuster
chak de india - फोटो : file photo

चक दे इंडिया 
'चक दे इंडिया' फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म से न केवल महिला हॉकी की दिशा बल्कि दशा भी बदली थी। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य किरदार में थे। कहा जाता है कि इस फिल्म का ऑफर सलमान खान को भी मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan rejected these 5 films which become blockbuster
baazigar - फोटो : file photo

बाजीगर
साल 1993 में रिलीज फिल्म 'बाजीगर' में किंग खान की निभाई गई नकारात्मक भूमिका को लोग आज भी याद करते हैं। यह फिल्म शाहरुख खान के करियर में मील का पत्थर साबित हुई। कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए भी सलमान खान को अप्रोच किया गया था। 

Salman Khan rejected these 5 films which become blockbuster
josh film - फोटो : file photo

जोश
शाहरुख खान की 'जोश' फिल्म के लिए भी सलमान खान को अप्रोच किया गया था। खबरों की मानें तो आमिर को भी इस फिल्म के लिए संपर्क किया गया था। इस फिल्में शाहरुख के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन भी थीं। इन दोनों ने इस फिल्म में भाई-बहन का किरदार निभाया था। हो सकता है कि सलमान के इंकार करने के पीछे यही वजह रही हो।

विज्ञापन
Salman Khan rejected these 5 films which become blockbuster
गजिनी - फोटो : file photo

गजनी
आमिर खान के कुछ सेकेंड बाद भूल जाने वाली फिल्म 'गजनी' को तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में आमिर खान की बॉडी से लेकर फिल्म की कहानी लोगों को खूब रास आई थी। कहा जाता है कि आमिर से पहले इस फिल्म के लिए सलमान से बात की गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed