फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सलमान खान की सुरक्षा में सेंध? फार्महाउस में दो संदिग्धों ने किया घुसने का प्रयास, गिरफ्तार

Mon, 08 Jan 2024 01:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 08 Jan 2024 01:50 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Security: Two suspect tried to enter in Tiger 3 Star Panvel farmhouse Know Details
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता हैं। उनकी एक झलक के लिए फैंस बेताब रहते हैं। सलमान भी अपने चाहने वालों से खुलकर मिलते हैं। मगर, इन दिनों उनकी सुरक्षा भी चिंता के घेरे में है। कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इस बीच एक ऐसी खबर आई है, जिसने सभी की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में अभिनेता के नवी मुंबई के पनवेल में स्थित फार्म हाउस में दो संदिग्धों ने जबरन घुसने की कोशिश की है। कहा जा रहा है कि सुरक्षा कर्मियों ने इन दोनों लोगों को पकड़ लिया है।

Salman Khan Security: Two suspect tried to enter in Tiger 3 Star Panvel farmhouse Know Details
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों सलमान खान के फार्महाउस में दो लोगों ने घुसने की कोशिश की। दोनों ने खुद को सलमान खान का प्रशंसक बताया। पुलिस ने अब इन दोनों शख्सों से पूछताछ शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार शाम करीब चार बजे दो संदिग्ध सलमान खान के फार्महाउस में घुसने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें देख वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने रोका। इसके बाद फार्म हाउस के मैनेजर को भी बुलाया गया।

Salman Khan Security: Two suspect tried to enter in Tiger 3 Star Panvel farmhouse Know Details
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

संदिग्धों से पूछताछ के दौरान दोनों ही शख्स ने खुद को सलमान खान का प्रशंसक बताया है। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा के मद्देनजर तुरंत पुलिस को बुलाया। सिक्योरिटी गार्ड ने दोनों युवकों को दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। नवी मुंबई पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वे दोनों ही युवक संदिग्ध थे।
Bigg Boss 17: इस दिन होगा 'बिग बॉस 17' का फिनाले! सलमान खान ने साझा की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Security: Two suspect tried to enter in Tiger 3 Star Panvel farmhouse Know Details
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

गिरफ्तार किए गए दोनों शख्स के पास से फर्जी आधार कार्ड मिले हैं। दोनों की पहचान अजेश कुमार गिल और गुरुसेवक सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में इनके पास पंजाब और राजस्थान से होने की जानकारी सामने आई है। यह मामला इसलिए भी संदिग्ध है। फिलहाल, दोनों युवक पुलिस हिरासत में हैं और दोनों से लगातार पूछताछ जारी है।
OMG: विशाल ने अपने इस शागिर्द से सीखी निर्देशन की बारीकियां, पुराने साथी हनी त्रेहान का सनसनीखेज खुलासा

विज्ञापन
Salman Khan Security: Two suspect tried to enter in Tiger 3 Star Panvel farmhouse Know Details
सलमान खान - फोटो : social media

पिछले काफी वक्त से सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। एक्टर बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। सलमान को कई बार लॉरेन्स बिश्नोई की तरफ से जान से माने की धमकी मिल चुकी है। इसके बाद एक्टर की सुरक्षा में इजाफा किया गया है। एक बार बिश्नोई गैंग ने खुलासा किया था कि उन्होंने एक्टर को मारने की योजना उनके पनवेल वाले फार्म हाउस पर ही बनाई थी। इस बीच दो संदिग्धों के प्रवेश की कोशिश चिंताजनक है।
Rashmika-Vijay Deverakonda: क्या रश्मिका के घर बजने वाली हैं शहनाई? इस एक्टर के साथ फरवरी में हो सकती है सगाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed