लेखक-निर्देशक अभिषेक चौबे के बारे में लोग यही जानते हैं कि वह विशाल भारद्वाज के सहायक रहे हैं। फिल्म 'मकड़ी', 'मकबूल', 'ओमकारा' जैसी कई फिल्मों में विशाल भारद्वाज के साथ काम करने के बाद अभिषेक ने फिल्म 'इश्किया' से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की। लेकिन इस कहानी में एक ट्विस्ट ऐसा भी है जिसका खुलासा वेब सीरीज 'किलर सूप' के निर्माता हनी त्रेहान ने अब जाकर किया है। ये केस रिवर्स लर्निंग का सबसे सटीक उदाहरण है।
OMG: विशाल ने अपने इस शागिर्द से सीखी निर्देशन की बारीकियां, पुराने साथी हनी त्रेहान का सनसनीखेज खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब अपना अलग मुकाम बना चुके निर्देशक अभिषेक चौबे फिल्म 'मकड़ी' से निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ जुड़े। फिल्म 'मकड़ी' से ही विशाल भारद्वाज ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की। निर्माता हनी त्रेहान के मुताबिक, 'विशाल भारद्वाज को क्रिकेट खेलने का बहुत शौक है। एक बार हम लोग क्रिकेट मैच हार कर लौट रहे थे। सबका मूड बहुत खराब था। किसी ने कोई लोककथा का जिक्र करते हुए इसी दौरान सबको हंसाने के लिए सुनाया कि एक लड़की ने पत्तियों से मुर्गी की आकृति बनाकर खाई और वह मुर्गी बन गई, जिसे कसाई काटकर खा गया। यहां से विशाल को फिल्म 'मकड़ी' बनाने का ख्याल आया।'
विशाल भारद्वाज निर्देशक बनने से पहले भी नामचीन संगीतकार रह चुके हैं, लेकिन उनको निर्देशन की बारीकियां किसने सिखाई, इसका खुलासा हनी त्रेहान ने किया। हनी त्रेहान बताते हैं, 'हमारे प्रोडक्शन डिजाइनर ने सलाह दी कि किसी अच्छे एसोसिएट डायरेक्टर को लेकर फिल्म शुरू करते है। विशाल भारद्वाज को यह आइडिया पसंद आया। अभिषेक चौबे पहले कई फिल्मों में एसोसिएट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके थे। उनको बुलाया गया और विशाल ने मुझसे कहा कि तुम इंटरव्यू लेकर बताना कि अभिषेक को काम आता है कि नहीं। पंगा ये कि मुझे खुद ही कुछ नहीं पता था कि क्या पूछना है?'

Manoj Bajpayee: पिता से सीखा मटन बनाना, मुस्लिम युवती से विवाह में मिला आशीर्वाद, मनोज ने बताई धर्म की बात
अभिषेक चौबे की अगली मुलाकात विशाल भारद्वाज के साथ होनी थी। हनी त्रेहान ने बताया, 'जब अगली बार अभिषेक चौबे मिलने आए तो उन्होंने मिलते ही कह दिया कि तुम दोनों को कुछ नहीं आता है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने में सिर्फ एक ही हफ्ता बाकी रह गया था। अभिषेक चौबे ने कहा कोई बात नहीं, काम शुरू करते हैं। और, फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। विशाल भारद्वाज जी और मैंने जो कुछ भी निर्देशन के बारे में सीखा है, वह अभिषेक चौबे से सीखा है।'
Rashmika-Vijay Deverakonda: क्या रश्मिका के घर बजने वाली हैं शहनाई? इस एक्टर के साथ फरवरी में हो सकती है सगाई