फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिरकार सलमान ने बढ़ाया मदद का हाथ, बीमार एक्ट्रेस पूजा डडवाल के पास भेजी टीम

Sat, 24 Mar 2018 04:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Mar 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Sends Team To Help Veergati Co Star Pooja Dadwal Suffering From Tuberculosis
Pooja Dadwal

आखिरकार 'बींग ह्यूमन' फेम सलमान खान अपनी को-एक्ट्रेस पूजा डडवाल के इलाज में मदद करने को आगे आए हैं। 'टाइगर' ने बताया कि उनकी टीम एक्ट्रेस के संपर्क में है। पुणे में 'Da-Bangg The Tour' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सलमान खान से पूजा डडवाल के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में पता नहीं था। हालांकि, अब उनकी टीम एक्ट्रेस के संपर्क में है।  

Salman Khan Sends Team To Help Veergati Co Star Pooja Dadwal Suffering From Tuberculosis
Pooja Dadwal

सलमान खान ने कहा, 'वह (पूजा) मेरी को-एक्टर नहीं बल्कि अतुल (अग्निहोत्री) की को-स्टार हैं। यह दुखद है...मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं थी। लेकिन मेरी टीम उनके संपर्क में है। वह ठीक हो जाएंगी।' पूजा डडवाल की आर्थिक हालत इतनी खराब है कि वह अपना इलाज तक नहीं करा पा रही थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि मदद के लिए उन्होंने सलमान खान से संपर्क करने की कोशिश की थी लेकिन बात नहीं हो पाई।  

Salman Khan Sends Team To Help Veergati Co Star Pooja Dadwal Suffering From Tuberculosis
Pooja Dadwal

साल 1995 में आई सलमान खान की फिल्म 'वीरगति' की एक्ट्रेस पूजा डडवाल पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज मुंबई के शिवड़ी हॉस्पिटल में चल रहा है। वह पिछले छह महीनों से टीबी और फेफड़ों से संबंधित बीमारी से जूझ रही हैं। जब उनकी बीमारी और पैसों की तंगी की खबर आई तब एक्टर रवि किशन ने एक्ट्रेस की आर्थिक सहायता की। उन्होंने अपने सहयोगी पप्पू यादव को नकद और फल देकर पूजा की हालत जानने के लिए अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Sends Team To Help Veergati Co Star Pooja Dadwal Suffering From Tuberculosis
ravi kishan - फोटो : अमर उजाला

रवि किशन के सहयोगी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी अपलोड किया है जिसमें वह अस्पताल के जनरल वार्ड में दिख रही हैं।


विज्ञापन
Salman Khan Sends Team To Help Veergati Co Star Pooja Dadwal Suffering From Tuberculosis
Pooja Dadwal

रवि किशन और पूजा डडवाल ने निर्देशक विनय लाड की एक फिल्म में साथ काम किया है। हालांकि सहयोगी ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि रवि किशन ने पूजा डडवाल की मदद के लिए कितने पैसे दिए। पूजा डडवाल ने फिल्म 'वीरगति', 'इंतेकाम' और 'दबदबा' में काम किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed