{"_id":"5d176ea58ebc3e3ca626e903","slug":"salman-khan-shared-a-cute-girl-speech-on-bharat-and-video-is-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिना रुके 36 सेकेंड तक 'आजादी' से बोली बच्ची, ताली बजाने से खुद को रोक नहीं पाए सलमान खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिना रुके 36 सेकेंड तक 'आजादी' से बोली बच्ची, ताली बजाने से खुद को रोक नहीं पाए सलमान खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 29 Jun 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान का वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया पर सलमान खान काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के लिए अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में सलमान खान ने फिर एक वीडियो शेयर किया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में सलमान खान से ज्यादा फोकस एक मासूम पर किया गया है।
2 of 5
Salman Khan Car
- फोटो : AmarUjala
दरअसल सलमान ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक बच्ची मराठी और हिंदी में बोल रही है। 36 सेकेंड के इस वीडियो में एक बच्ची भारत की आजादी की कहानी बता रही है। बच्ची भगत सिंह से लेकर रानी लक्ष्मीबाई तक का नाम लेती नजर आ रही है। सलमान खान ने वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा है- 'बच्चे बच्चे में भारत।'
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में सलमान खान लाल रंग के शॉर्ट्स और हरे रंग की टी शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। वीडियो में हवा के चलते आवाज काफी साफ नहीं है लेकिन वीडियो के बीच में ही बच्ची कहती है- 'जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती बसेरा वो भारत देश है मेरा।' बच्ची की बात खत्म होने के साथ ही सलमान खुद को रोक नहीं पाते हैं और ताली बजाने लगते हैं। इस वीडियो पर फैंस के बहुत अच्छे रिएक्शन्स आ रहे हैं। सभी बच्ची की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bharat film
- फोटो : social media
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में सलमान खान की फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर झंडा लहराया है। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ लीड रोल में थीं। वहीं तबू, सुनील ग्रोवर, नोरा फतेही, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ को भी दर्शकों ने पसंद किया।
विज्ञापन
5 of 5
Dabangg 3
- फोटो : social media
बता दें कि सलमान खान की अपकमिंग फिल्म दंबग 3 की शूटिंग जारी है। इसके साथ ही संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म इंशाअल्लाह की घोषणा हो चुकी है। फिल्म में सलमान के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।