फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों के साथ डांस करते सलमान खान का वीडियो वायरल, सोनाक्षी सिंहा ने भी जमकर लगाए ठुमके

Mon, 22 Mar 2021 10:19 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 22 Mar 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
salman khan shared a dance video with Sonakshi Sinha and specially abled kids on world down syndrome day
सलमान खान, सोनाक्षी सिंहा - फोटो : Insatagram- @beingsalmankhan

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। विवादों के इतर वे अकसर ही लोगों की सहायता करते देखे जाते हैं। अधिक-से-अधिक लोगों तक मदद पहुंच सके इसके लिए वे अपना चैरिटेबल ट्रस्ट भी चलाते हैं। सलमान खान ने ‘बेइंग ह्यूमन’ नाम से ट्रस्ट बना रखा है, जो जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाता है। बॉलीवुड में अगर दान पुण्य करने वाले सेलेब्स की बात करें तो हजारों-लाखों फैंस के चहीते सलमान का नाम सबसे ऊपर वाली कतार के लोगों में आता है। इसके लिए वे दुनिया भर में मशहूर भी हैं। वर्ल्ड डाउन सिंड्रोम डे के मौके पर सलमान खान की जिंदादिली का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।

salman khan shared a dance video with Sonakshi Sinha and specially abled kids on world down syndrome day
salman khan - फोटो : इंस्टाग्राम

अपने गुस्से और तुनक मिजाजी के कारण कई बार आलोचनाएं झेलने वाले दबंग अभिनेता सलमान खान की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, उनका एक साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने वर्ल्ड डाउन सिंड्रोम डे के मौके पर खुद शेयर किया है। इसमें बच्चों के प्रति सलमान का प्यार, लगाव और मानवता साफ झलक रही है।

salman khan shared a dance video with Sonakshi Sinha and specially abled kids on world down syndrome day
Salman Khan - फोटो : Social Media

इस वीडियो में सलमान खान को दिव्यांग बच्चों के साथ खुशी के पल साझा करते हुए देखा जा रहा है। स्कूली ड्रेस में बच्चे सलमान खान के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। सल्लू भाई भी बच्चों से मिलने गए हैं और उनपर प्यार लुटा रहे हैं। यहां वे बच्चों के साथ बिल्कुल रम गए हैं। मौके पर संस्थान के अन्य लोग भी मौजूद हैं, जो म्यूजिक पर सलमान के साथ ताल से ताल मिला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan shared a dance video with Sonakshi Sinha and specially abled kids on world down syndrome day
Salman Khan - फोटो : social media

इस दौरान वीडियो में शॉटगन शत्रुघ्न सिंहा की बेटी और दबंग गर्ल सोनाक्षी सिंहा भी दिखाई दीं। हरे रंग के आउटफिट में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं। साथ ही उन्हें बच्चों की कंपनी खूब पसंद आ रही थी। इसलिए तो वे उनके साथ डांस करने के साथ ही सिखा भी रही थीं। बहरहाल, ये वीडियो पिछले साल का है, इसलिए किसी ने मास्क नहीं लगा रखे हैं। दोनों ही सितारे बच्चों के साथ बेहद खुश लग रहे हैं।

विज्ञापन
salman khan shared a dance video with Sonakshi Sinha and specially abled kids on world down syndrome day
Salman Khan - फोटो : amar ujala mumbai

सलमान खान के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने कहा ‘आप सबसे ज्यादा व्यवहारिक लोगों में से एक हैं। फिर भी पता नहीं लोग क्यों आपका अपमान करते हैं…हमलोग आपसे बहुत प्यार करते हैं सलमान भाई।’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘आप ईश्वर के भेजे बेटे हैं, जिसका दिल बहुत बड़ा है।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed