फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दबंग खान के फिल्म इंडस्ट्री में 31 साल पूरे, इस अनदेखी तस्वीर के साथ फैंस का किया शुक्रिया अदा

Tue, 27 Aug 2019 10:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 27 Aug 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan shares Throwback photo after complete his 1 year in bollywood
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दंबग खान यानी सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में 31 साल पूरे कर लिए हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए किया है। सलमान खान ने साल 1988 में आई जेके बिहारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में सलमान खान ने सपोर्टिंग किरदार निभाया था। फिल्म के मुख्य कलाकार रेखा और फारुख शेख थे।
Salman Khan shares Throwback photo after complete his 1 year in bollywood
सलमान खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
सपोर्टिंग किरदार होने के बावजूद भी सलमान खान के अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं फिल्म इंडस्ट्री में 31 साल पूरे होने पर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर बेहद खास पोस्ट साझा की है। उन्होंने ट्विटर पर अपने बचपन की तस्वीर साझा करते हुए फिल्म इंडस्ट्री में 31 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर की और शुक्रिया अदा किया।

पढ़ें: 'साहो' बनने में कैसे लगे दो साल? प्रभास ने खोला राज, निजी जिंदगी पर अभिनेता ने किए बड़े खुलासे
Salman Khan shares Throwback photo after complete his 1 year in bollywood
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने ट्विटर पर लिखा- फिल्म इंडस्ट्री में 31 साल पूरे होने पर सभी फैंस और मेरे इस खास सफर का हिस्सा बनने वालों का बहुत शुक्रिया, जिनकी वजह से ये शानदार सफर मुमकिन हो सका। सलमान खान के इस ट्वीट पर उनके फैंस कमेंट के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' के बाद सलमान खान बतौर मुख्य हीरो सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में नजर आए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan shares Throwback photo after complete his 1 year in bollywood
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा सलमान का पुराना वीडियो वायरल हुआ, ये वही वीडियो है जिसमें उन्होंने 'मैंने प्यार किया' के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया था। 30 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'मैंने प्यार किया' में सलमान खान ने रोमांटिक किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके अभिनेत्री भाग्यश्री मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया और यहीं से सलमान की कामयाबी का सफर शुरू हुआ। 
विज्ञापन
Salman Khan shares Throwback photo after complete his 1 year in bollywood
Salman Khan - फोटो : twitter
वायरल हो रहे इस वीडियो में सलमान खान काफी दुबले नजर आए। उन्होंने ब्लू कलर की टीशर्ट पहनी हुई है। इसके साथ ही उनके हाथ में गिटार है। वो गुलाब का फूल हाथ में लेते हुए रोमांटिक डायलॉग बोल रहे हैं। गौरतलब है कि उन दिनों सलमान बड़े स्टार नहीं थे। वो ज्यादातर एड में नजर आते थे। 'लखानी' के विज्ञापन में देखकर सूरज बड़जात्या ने उन्हें स्क्रीन टेस्ट के लिए बुलाया था।

पढ़ें: ऋतिक-टाइगर की फिल्म 'वॉर' के डायलॉग्स पर बने मीम्स, लोगों ने गोविंद-सलमान से जोड़कर ऐसे लिए मजे 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed