{"_id":"5a8139184f1c1b93268b99ab","slug":"salman-khan-shoot-romantic-song-with-sonakshi-sinha-for-welcome-to-new-york-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनाक्षी सिन्हा से बोले सलमान, 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' और सुना दिया रोमांटिक गीत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनाक्षी सिन्हा से बोले सलमान, 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' और सुना दिया रोमांटिक गीत
Mon, 12 Feb 2018 12:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sonakshi Sinha and Salman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' के प्रमोशन में जुटी हैं। हाल ही वह अपनी फिल्म को प्रमोट करने एक रियलिटी शो में भी नजर आई थीं। इस बीच उन्होंने फिल्म से जुड़े ऐसे सीक्रेट का खुलासा कर दिया है जिसे जानकर जैकलीन हैरान रह जाएंगी।
2 of 5
salman and sonakshi
सलमान खान इन दिनों 'रेस 3' की शूटिंग में बिजी हैं और हाल ही में रोमांटिक गाने को शूट करने के लिए बैंकॉक रवाना हो गए हैं। इस गाने में वह जैकलीन के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे लेकिन हाल ही मुंबई मिरर ने इस फिल्म से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है।
3 of 5
Sonakshi Sinha
रिपोर्ट के मुताबिक सलमान और सोनाक्षी ने 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' फिल्म के लिए एक रोमांटिक गाना शूट किया है। सोनाक्षी ने Tabloid से बात करते कहा - 'सलमान के साथ तीसरी बार काम करना अच्छा एक्सपीरियंस था। हम लोगों ने पूरा गाना न्यूयॉर्क में शूट किया है। यह एक रोमांटिक गाना होगा जिसे खूबसूरती से फिल्माया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा
इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, लारा दत्ता, रितेश देशमुख, बोमन ईरानी और राणा दग्गुबाती नजर आएंगे। यह फिल्म 23 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि सलमान न केवल 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में कुछ देर के लिए नजर आएंगे बल्कि शाहरुख की फिल्म 'जीरो' में भी कैमियो करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Salman khan and Sonakshi Sinha
आपको बता दें, सलमान और सोनाक्षी जल्द ही 'दबंग 3' में दिखाई देंगे। यह फिल्म 'दबंग' की फ्रेंचाइजी होगी। 'दबंग' फिल्म साल 2010 में आई थी वहीं 'दबंग 2' साल 2012 में रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।