फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस के नए षड्यंत्र से बच नहीं पाएंगे कंटेस्टेंट, घर से बाहर होने के लिए खेला जाएगा अजीब खेल

Sun, 16 Sep 2018 06:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
salman khan show bigg boss 12 nomination process details
bigg boss

सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस सीजन 12 आज से शुरू होने वाला है । आज घर के अंदर 19 कंटेस्टेंट सदस्य बनकर जाएंगे। कंटेस्टेंट के कुछ नाम सामने आ चुके हैं और कुछ शो शुरू होने के बाद सामने आएंगे । खबर है कि इस बार शो के पहले ही दिन एक कंटेस्टेंट घर से बाहर हो जाएगा। 

salman khan show bigg boss 12 nomination process details
bigg boss 12

इस बार शो में कंटेस्टेंट के घर से बाहर निकलने की नॉमिनेशन प्रक्रिया भी बेहद खास होने वाली है । ये इस शो का सबसे अहम पड़ाव होता है। शो में हर हफ्ते नॉमिनेशन प्रक्रिया होती है और अक्सर इसी के बाद घर में खूब लड़ाई-झगड़े भी देखने को मिलते हैं।

salman khan show bigg boss 12 nomination process details
bigg boss

हर साल इस प्रक्रिया के दौरान दो कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया जाता था, लेकिन इस बार जोड़ियों वाली थीम के चलते कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। इस सीजन के लिए शो के निर्माताओं ने कुछ ऐसे नियम-कानून बनाए हैं जिससे बिग बॉस को देखने का मजा दोगुना होने वाला है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan show bigg boss 12 nomination process details
bigg boss 12

खबर है कि इस बार कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेशन के दौरान दो ऑप्शन दिए जाएंगे। कंटेस्टेंट्स या तो दो सिंगल लोगों को नॉमिनेट कर सकते हैं या फिर एक जोड़ी और एक सिंगल कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करके उनपर नॉमिनेशन की तलवार लटकाएंगे ।

विज्ञापन
salman khan show bigg boss 12 nomination process details
bigg boss robin
शो को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए जोड़ियों को भी तोड़ा जाएगा । अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस सीजन में कितना हंगामा होने वाला है। आज के प्रीमियर एपिसोड की तो शिल्पा शिंदे से लेकर मनवीर गुर्जर और आशुतोष कौशिक इस शो में चार चांद लगाने वाले है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed