फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan Arpita Khan: 33 की हुईं सलमान की लाडली बहन अर्पिता, दबंग की इस एक्स गर्लफ्रेंड ने लिखा खास मैसेज

Wed, 03 Aug 2022 08:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 03 Aug 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan sister Arpita Khan celebrating her birthday katrina kaif write special note
अर्पिता खान-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान 33 वर्ष की हो गई हैं। बता दें कि अर्पिता फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं, मगर लाइमलाइट में खूब रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है और वह यहां अक्सर फैंस के साथ अपनी फोटो और वीडियो साझा करती नजर आती हैं। अर्पिता खान के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने उन्हें बधाईयां दी हैं। सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री कटरीना कैफ ने भी अर्पिता के लिए एक भावुक पोस्ट लिखा है।

Salman Khan sister Arpita Khan celebrating her birthday katrina kaif write special note
सलमान खान-अर्पिता खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अर्पिता खान सलमान खान की बायोलॉजिकल बहन नहीं हैं। अर्पिता को सलमान के पिता सलीम खान और मां सलमा खान ने गोद लिया था। अर्पिता घर में सभी की लाडली हैं। सलमान, अरबाज खान और सोहेल खान तीनों भाई अपनी छोटी बहन पर जान छिड़कते हैं। अर्पिता खान के जन्मदिन के मौके पर कटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी और रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा समेत कई सितारों ने उन्हें बधाई दी है। खुद अर्पिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसके स्क्रीनशॉट पोस्ट किए हैं।

Salman Khan sister Arpita Khan celebrating her birthday katrina kaif write special note
कटरीना कैफ - फोटो : Social media

बता दें कि कटरीना कैफ और अर्पिता खान काफी अच्छी दोस्त हैं। दोनों को अक्सर पार्टीज में साथ देखा जाता है। अर्पिता के बर्थडे पर कटरीना ने एक इमोशनल मैसेज लिखा है। कटरीना ने लिखा है, 'हमेशा जैसी हो वैसी बनकर रहना। तुम बेस्ट हो। हैप्पी बर्थडे।' कटरीना ने यह पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। कटरीना की यह विश वाला पोस्ट अर्पिता ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan sister Arpita Khan celebrating her birthday katrina kaif write special note
अर्पिता खान-आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अर्पिता खान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो इन्होंने अभिनेता आयुष शर्मा से शादी की है। इनके दो बच्चे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आयुष शर्मा से शादी करने से पहले अर्पिता खान का अफेयर अभिनेता अर्जुन कपूर से था। एक बातचीत के दौरान अर्जुन कपूर ने भी कहा था कि अर्पिता उनके जीवन का पहला और एकलौता प्यार थीं। हालांकि, दोनों का अफेयर सिर्फ दो साल ही चल पाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed