फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सच में गणपति विसर्जन के दौरान सलमान खान ने की स्मोकिंग? वीडियो में सामने आई सच्चाई

Fri, 06 Sep 2019 12:29 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 06 Sep 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Visarjan 2019: Salman Khan smoking in Ganpati Visarjan video gone viral
Salman Khan - फोटो : Social Media

सलमान खान के फैंस अपने इस चहेते स्टार की हर एक बात पर नजर रखते हैं। मीडिया के कैमरों की नजर हमेशा सलमान पर रहती है। गुरुवार को सलमान की बहन अर्पिता ने गणपति का विर्सजन किया तो पूरा परिवार इस मौके पर साथ नजर आया। सलमान ने इस मौके पर खूब डांस किया। इस बीच सलमान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सिगरेट पीते हुए नजर आ रहे हैं।

Ganesh Visarjan 2019: Salman Khan smoking in Ganpati Visarjan video gone viral
Salman Khan - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर सलमान खान का सिगरेट पीने वाला वीडियो खूब चर्चा में है। बताया जा रहा कि ये वीडियो उस वक्त का है जब सलमान परिवार के साथ गणपति का विसर्जन करने गए थे। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ पुलिसवाले सलमान से मिलने आते हैं।

Ganesh Visarjan 2019: Salman Khan smoking in Ganpati Visarjan video gone viral
Salman Khan - फोटो : Social Media

वीडियो में आगे नजर आ रहा है कि सलमान के पास उनका बॉडीगार्ड शेरा और उनका कोई करीबी खड़ा है। पहले सलमान कुछ देर तक दोनों से बात करते हैं उसके बाद अचनाक से सिगरेट निकालकर कश लगाने लगते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब सलमान को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है। देखें वीडियो...

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Visarjan 2019: Salman Khan smoking in Ganpati Visarjan video gone viral
Salman Khan - फोटो : Social Media

इस पहले गुरुवार को सलमान उस समय ट्रोल हुए थे जब उन्होंने गणपति की आरती की थी। कुछ कट्टरपंथियों ने उन्हें ऐसा न करने की नसीहत दे डाली थी। सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इसका एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो से कुछ लोग इतना इतना चिढ़ गए थे कि उन्होंने इसपर भद्दे-भद्दे कमेंट करना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
Ganesh Visarjan 2019: Salman Khan smoking in Ganpati Visarjan video gone viral
salman khan - फोटो : social media

आपको बता दें कि गणपति विसर्जन पर सलमान खान को ढोल पर नाचते हुए देखा गया । इस दौरान सलमान के साथ स्वरा भास्कर और डेजी शाह भी झूमती नजर आईं । सलमान खान तो मुंह में टोपी दबाकर नाचते दिखे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed