{"_id":"5ac7167e4f1c1bc2618b5db7","slug":"salman-khan-spoke-to-dig-vikram-singh-on-his-verdict-in-jodhpur-jail-on-black-buck-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 साल में 20 रातें जेल में, सलमान ने DIG के सामने कही जोधपुर के बारे में बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
20 साल में 20 रातें जेल में, सलमान ने DIG के सामने कही जोधपुर के बारे में बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट में सलमान की जमानत पर फैसला कल सुनाया जाएगा, यानि सलमान आज की रात भी जेल में रहेंगे। आज सलमान इस जेल में 20वीं रात बिताएंगे। पहले भी वह तीन बार जोधपुर जेल में 18 रातें बिता चुके हैं। जेल में ही सलमान ने डीआईजी से ऐसी बात कही, जोधपुरवासी खुश हो जाएंगे।
2 of 4
दरअसल, मामला 1998 का है। हिरण शिकार के 3 मामलों में सलमान पुलिस और ज्यूडिशियल कस्टडी में 18 रात जेल में रह चुके हैं। मामले में पहली बार सलमान को 12 अक्तूबर 1998 को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें 17 अक्तूबर तक जेल में रहना पड़ा। उसके बाद 10 अप्रैल 2006 को निचली कोर्ट ने उन्हें 5 साल की सजा सुनाई।
3 of 4
इस दौरान भी सलमान 10 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक जेल में रहे। सेशन कोर्ट ने जब इस सजा की पुष्टि की, तब भी सलमान 26 से 31 अगस्त 2007 तक जेल में रहे। इस बार 5 अप्रैल 2018 को सलमान खान को इस मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई तो बीती रात उन्होंने जेल में बिताई। आज की रात भी वे जेल में बिताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जोधपुर सेंट्रल जेल के डीआईजी विक्रम सिंह ने सलमान खान से बात की तो उन्होंने कहा कि जोधपुर से उनका खास लगाव है, पता नहीं क्यों। उन्होंने कहा कि इस सजा के बाद भी उनका जोधपुर से लगाव कम नहीं होगा। पहले भी वह तीन बार जोधपुर जेल में रह चुके है। इस बार कोई नई बात नहीं है। उनके दादा जी भी पुलिस में रह चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।