Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
salman khan starer bajrangi bhaijaan film director kabir khan says that once i have been to Pakistan Lashkar-e-taiba said to go back to India
{"_id":"6240378752117f265c652642","slug":"salman-khan-starer-bajrangi-bhaijaan-film-director-kabir-khan-says-that-once-i-have-been-to-pakistan-lashkar-e-taiba-said-to-go-back-to-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kabir Khan: \"पाकिस्तानी कहते भारत जाओ, भारतीय कहते पाकिस्तान जाओ, मैं...\"; कबीर खान का छलका दर्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kabir Khan: "पाकिस्तानी कहते भारत जाओ, भारतीय कहते पाकिस्तान जाओ, मैं..."; कबीर खान का छलका दर्द
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Sun, 27 Mar 2022 04:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कबीर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर फिल्म डायरेक्टर कबीर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने उन लोगों के बारे में बात की जो उन्हें लगातार ट्रोल करते हैं और पाकिस्तान जाने के लिए कहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बुरा लगता है जब लोग सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना करते हैं। उनके मुताबिक उन्हें लगता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने ट्रोलर्स को कुछ भी कहने की आजादी दे दी है।
2 of 4
कबीर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में कबीर खान कहते हैं कि 'मौजूदा समय में सोशल मीडिया की वजह से लोगों को कुछ भी बोलने की छूट मिल गई हैं। 10 साल पहले लोग ऐसा नहीं कर पाते थे। आज के समय में शब्दों के चयन को लेकर लोग अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते हैं। इस बात से बुरा लगता है, लेकिन यह सच्चाई है।' उन्होंने कहा कि उन्हें यह महसूस होता है कि सोशल मीडिया पर पॉजिटिविटी की तुलना में नेगेटिविटी ज्यादा है।
3 of 4
कबीर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कबीर आगे कहते हैं, 'मेरा नाम खान है और इसलिए मुझसे कहा गया कि पाकिस्तान जाओ।' उन्होंने बताया कि "मैं एक बार पाकिस्तान गया था, वहां लश्कर-ए-तैय्यबा ने मुझे भारत वापस जाने के लिए कहा। इस हिसाब से तो मैं न यहां का हूं और न वहां का।' देशभक्ति और राष्ट्रवाद पर बोलते हुए डायरेक्टर ने कहा कि हर फिल्म निर्देशक-निर्माता का अपना प्रतिबिंब होना चाहिए। हम कभी-कभी फिल्मों में तिरंगा दिखाते हैं, लेकिन आज देशभक्ति और राष्ट्रवाद में अंतर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कबीर खान-कपिल देव
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी फिल्म '83' का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रवाद के लिए एक काउंटरपॉइंट विलेन की जरूरत होती है लेकिन देशभक्ति के लिए हमें ऐसी किसी चीज की जरूरत नहीं होती। बता दें कि फिल्म में कपिल देव का रोल रणवीर सिंह ने निभाया था। वहीं, उनकी पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में दीपिका पादुकोण नजर आई थीं। इसके अलावा फिल्म में साकिब सलीम, हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, एमी विर्क, जतिन सरना व अन्य अभिनेता उन दिग्गज क्रिकटरों की भूमिका में नजर आए थे जिन्होंने 1983 में वेस्टइंडीज को हराकर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।