{"_id":"653d0bdf7a8402ada100efda","slug":"salman-khan-starrer-tiger-3-director-maneesh-sharma-revealed-they-are-saving-the-best-for-big-screen-2023-10-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tiger 3: टाइगर 3 के निर्देशक मनीष शर्मा का बड़ा दावा, कहा- बड़े पर्दे के लिए गुप्त रखा गया है बहुत कुछ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tiger 3: टाइगर 3 के निर्देशक मनीष शर्मा का बड़ा दावा, कहा- बड़े पर्दे के लिए गुप्त रखा गया है बहुत कुछ
सलमान खान की टाइगर 3 इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को लेकर जबर्दस्त बज बन चुका है। इस बीच हाल ही में एक साक्षात्कार में फिल्म को लेकर इसके निर्देशक ने बड़ा दावा किया है। बातचीत में उन्होंने बताया कि फिल्म के सबसे रोमांचक दृश्यों को ट्रेलर या टीजर में आखिर क्यों शामिल नहीं किया गया।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में जो कुछ भी है, टीजर और ट्रेलर से केवल उसका एक प्रतिशत ही दिखाया गया है। टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ टाइगर और जोया के रूप में अपनी भूमिकाओं में लौट रहे हैं। भले ही टाइगर 3 के टीजर और ट्रेलर ने हलचल मचा दी है, लेकिन फिल्म के निर्देशक का कहना है कि यशराज फिल्म्स इसके हर एक पहलू को गुप्त रखने में कामयाब रहा है।
3 of 5
टाइगर 3, मनीष शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
मनीष ने खुलासा किया, "हमने टीजर और ट्रेलर में यह दिखाने की कोशिश की है कि टाइगर की कहानी कैसे आगे बढ़ती है, लेकिन हमारे पास जो कुछ भी है लोगों ने उसका एक प्रतिशत भी नहीं देखा है। हमने बड़े पर्दे के लिए इसे बचा कर रखा हैं"।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टाइगर 3-सलमान खान पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
मनीष ने यह भी कहा, "फिल्म का लगभग 50-60 प्रतिशत हिस्सा बड़े पैमाने के एक्शन सीक्वेंस से भरपूर है। हम ट्रेलर के माध्यम से बस यह बताना चाहते थे कि दर्शक क्या उम्मीद कर सकते हैं। हम वह आश्चर्य और उत्साह चाहते हैं जो आप देखते समय महसूस करते हैं। कुछ ऐसा जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की हो”।
विज्ञापन
5 of 5
टाइगर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
मनीष आगे कहते हैं, ''टाइगर 3 एक बड़ी स्क्रीन के लिए बनाई गई फिल्म है। हम चाहते हैं कि लोग इसे सिनेमाघरों में आकर देखे और आश्चर्यचकित रह जाए। हम चाहते हैं कि इस साल दिवाली पर टाइगर 3 धमाका करे। अगर ऐसा हुआ तो इससे टाइगर 3 की टीम को सबसे ज्यादा खुशी मिलेगी।'' बता दें कि टाइगर 3 साल 2017 की टाइगर जिंदा है का सीक्वल है और वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। यह 2019 की ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ स्टारर वॉर और 2023 शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम स्टारर पठान की घटनाओं पर आधारित है।
Mujib: 'मुजीब' में श्याम बेनेगल के साथ काम करने पर अरिफिन शुवू ने जताई खुशी, बोले- मैं इस पल को संजोकर रखूंगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।