फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: खतरे में इन बॉलीवुड सितारों की जान! सिद्धू मूसेवाला के बाद अब तक इतने सेलेब्स को मिल चुकी है धमकी

Wed, 29 Jun 2022 07:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 29 Jun 2022 07:20 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Swara Bhaskar Manu Punjabi Karan Johar received Death Threats After Sidhu Moose Wala Murder
सलमान खान, करण जौहर, स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की बीते महीने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिंगर की हत्या से पंजाब सहित बॉलीवुड के सितारे भी अब तक सदमे में हैं। सिंगर की दिनदहाड़े हत्या के बाद सितारों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। इस घटना के बाद मानों अब धमकियों का दौर ही शुरू हो चला है। मूसेवाला हत्याकांड के बाद हाल ही में कई सेलेब्स को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि मूसेवाला के बाद अब तक किन कलाकारों को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

Salman Khan Swara Bhaskar Manu Punjabi Karan Johar received Death Threats After Sidhu Moose Wala Murder
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
स्वरा भास्कर

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को जान से मारने की धमकी मिली है। स्वरा को यह धमकी स्पीड पोस्ट के माध्यम से दी गई है। हिंदी में लिखे इस खत में साफ तौर पर एक्ट्रेस को जान से मारने की बात की गई है। उन्हें चेतावनी दी गई है कि वह वीर सावरकर का अपनाम करना बंद करें और सिर्फ अपनी फिल्मों पर ध्यान दें। खत में भेजने वाले का भले ही नाम नहीं है, लेकिन शख्स ने खुद को देश का नौजवान बताया है। खत में लिखा है कि अपनी भाषा को मर्यादा में रखो... वीर सावरकर का अपमान नहीं सहेंगे। इस देश का नौजवान। आराम से अपनी फिल्म बनाओ वरना जनाजे उठेंगे। इस खत के मिलने के बाद स्वरा ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

Salman Khan Swara Bhaskar Manu Punjabi Karan Johar received Death Threats After Sidhu Moose Wala Murder
मनु पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया
मनु पंजाबी
स्वरा से पहले बिग बॉस फेम मन्नू पंजाबी को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। हाल ही में उन्हें धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी खुद मनु पंजाबी ने ट्वीट के जरिए दी है। मनु ने ट्वीट कर पुलिस शुक्रिया कहा है। साथ ही उन्होंने फैंस के साथ धमकी भरा लेटर भी पोस्ट किया है जिसमें लिखा है कि चार घंटे में 10 लाख रुपए दो वरना मूसेवाला की तरह हत्या कर दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Swara Bhaskar Manu Punjabi Karan Johar received Death Threats After Sidhu Moose Wala Murder
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर और धर्मा प्रोडक्शंस के मालिक करण जौहर को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। इस बात का खुलासा गिरफ्तार हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर सिद्धेश कांबले में किया था। पुलिस की पूछताछ में कांबले ने बताया था कि गैंग का प्लान करण को धमकी देकर पांच करोड़ रुपए वसूल करने का था।

विज्ञापन
Salman Khan Swara Bhaskar Manu Punjabi Karan Johar received Death Threats After Sidhu Moose Wala Murder
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को मूसेवाला की हत्या के कुछ दिनों बाद धमकी भरा लेटर मिला था। यह लेटर उनके पिता सलीम खान को मॉर्निंग वॉक के दौरान मिला था। इस पूरे मामले के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। लॉरेंस काले हिरण केस की वजह से सलमान को पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed