{"_id":"5cdeb609bdec22071212d010","slug":"salman-khan-thanks-priyanka-chopra-for-walking-out-of-bharat-during-song-launch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भारत' छोड़ने के एक साल बाद भी प्रियंका से नाराज हैं सलमान, कटरीना के सामने बताई सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भारत' छोड़ने के एक साल बाद भी प्रियंका से नाराज हैं सलमान, कटरीना के सामने बताई सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 18 May 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan, Katrina and Priyanka
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' का चौथा गाना रिलीज हो चुका है। इस गाने के बोल 'जिंदा हूं मैं' है। 'भारत' फिल्म में कटरीना कैफ से पहले प्रियंका चोपड़ा को लिया गया था लेकिन प्रियंका ने बीच में से ही किनारा कर लिया था। इसके बाद सलमान खान के कई बयान सामने आए जिसमें वह प्रियंका पर तंज कसते हुए दिखे। हालांकि बाद में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस के रिसेप्शन में भी गए थे। अब ऐसा लगता है कि सलमान खान की नाराजगी प्रियंका के प्रति अब तक खत्म नहीं हुई है। इस बात की हिंट तब मिली जब सलमान ने कटरीना के जवाब के बाद कमेंट किया।
2 of 5
Bharat film song launch event
- फोटो : twitter
गाने के लांच के दौरान मीडिया ने कटरीना ने पूछा कि उन्हें कैसे यह फिल्म मिली। कटरीना ने पत्रकारों का जवाब देते हुए कहा- 'मुझे पहले से ही पता था कि प्रियंका यह फिल्म कर रही हैं। एक दिन मुझे अली ने फोन किया और कहा कि चीजें प्लानिंग के तहत नहीं चल रही हैं। इसके बाद अली ने मुझे स्क्रिप्ट भेजी। अली ने मुझसे कहा कि तुम स्क्रिप्ट पढ़ो और बताओ कैसी लगी। मेरे ऊपर फिल्म को लेकर हां करने का कोई दवाब नहीं था क्योंकि हम लोग अच्छे दोस्त हैं।'
3 of 5
Salman Khan and Katrina Kaif
- फोटो : twitter
कटरीना ने आगे कहा- 'मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी और अली को कहा कि यह अब तक सबसे अच्छी कहानी है जो अब तक पढ़ी है। मुझे रोल पसंद आया और मैंने हां कह दी।' कटरीना के यह कहते ही सलमान ने तुरंत कहा- 'प्रियंका, थैंक यू।' सलमान के इस जवाब से इतना तो हिंट जरूर मिला कि सलमान कटरीना के इस फिल्म को करने से काफी खुश हैं। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' फिल्म से किनारा कर लेने के बाद खूब बवाल मचा था। सलमान खान ने कई इवेंट के दौरान प्रियंका पर तंज कसते हुए नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : file photo
सलमान ने उस वक्त कहा था- 'मैं उसके लिए बहुत खुश हूं। उस वक्त अगर यह पता होता कि उन्होंने वहां पर कोई बहुत बड़ी फिल्म साइन की है तो कभी रोकते नहीं। हमें तो ऐन वक्त पर पता चला। शूटिंग के 10 दिन पहले पता चला। शूटिंग शुरू हो गई थी मेरी। पर उनके शेड्यूल से 10 दिन पहले पता चला कि वो पिक्चर छोड़ना चाहती हैं। हमने कहा ठीक है। अगर हमारे साथ फिल्म नहीं करना चाहती हैं तो ना करें। उस वक्त कुछ अलग कारण बताए गए थे हमें।'
विज्ञापन
5 of 5
priyanka and salman
- फोटो : file photo
सलमान के बयान के बाद ऐसी खबरें आईं कि प्रियंका चोपड़ा स्क्रीन स्पेस से खुश नहीं थीं। 'भारत' फिल्म छोड़ते ही प्रियंका ने 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद कटरीना कैफ को भारत के लिए साइन किया गया। कटरीना इससे पहले अली अब्बास के साथ टाइगर जिंदा है फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। 'भारत' 5 जून को रिलीज होगी। इसमें सलमान और कटरीना के अलावा सुनील ग्रोवर, तब्बू, जैकी श्रॉफ और दिशा पाटनी भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।