फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाले दो शख्स गिरफ्तार, कहा- खौफ पैदा करना चाहते थे

Thu, 03 Oct 2019 03:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 03 Oct 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan threatened on social media Two people have been arrested
सलमान खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को कुछ दिन पहले गैरी शूटर नाम के एक यूजर ने खुलेआम जान से मारने की धमकी दी थी। अब इस मामले में जोधपर के चोपासनी पुलिस ने आरोपी बदमाश और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। हालांकि उस शख्स ने ऐसा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए किया। 

Salman Khan threatened on social media Two people have been arrested
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों आरोपी कार चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस ने बताया कि फिल्म अभिनेता सलमान खान को सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट करने वाले आरोपी का नाम जैकी विश्नोई है। वहीं, उसके दूसरे साथी का नाम जगदीश है। जैकी ने आस-पास के इलाकों में अपने नाम से खौफ पैदा करने के लिए ऐसा किया।

Salman Khan threatened on social media Two people have been arrested
salman khan with shera - फोटो : social media

खैर ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान को जान से मारने की धमकी मिली हो। पिछले साल जून महीने में भी लॉरेंस बिश्नोई नाम के गैंगस्टर ने खुलेआम जान से मारने की धमकी दी थी। यह पूरा मामला उस वक्त का है जब सलमान काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट में सुनवाई के लिए गए थे। उस वक्त लॉरेंस की धमकी पर लोगों का ध्यान ज्यादा नहीं गया था लेकिन छह मई 2018 को हरियाणा पुलिस ने संपत को पकड़ा जिससे लॉरेंस के पूरे प्लान का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan threatened on social media Two people have been arrested
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि इसके बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। वैसे भी सलमान के साथ अच्छे खासे बॉडीगार्ड्स उनकी सुरक्षा में उपस्थित रहते हैं। सलमान खान को जान से मारने की धमकी वाले पोस्ट में लॉरेंस ने लिखा, 'सोच ले सलमान तू भारत के कानून से बच सकता है, लेकिन बिश्नोई समाज और सोपू पार्टी के कानून ने तुझे मौत की सजा सुना दी है। सोपू की अदालत में तू दोषी है।'

विज्ञापन
Salman Khan threatened on social media Two people have been arrested
First motion poster of Dabangg 3 - फोटो : twitter
सलमान खान इन दिनों बिग बॉस सीजन 13 होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान खान (Salman Khan) की अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दबंग 3 (Dabangg 3)' 20 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed