फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सलमान खान ने की आमिर की बेटी की तारीफ, आयरा के लिए भाईजान ने सोशल मीडिया पर लिखा खास मैसेज

Thu, 05 Oct 2023 05:44 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 05 Oct 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Tiger 3 actor praises Aamir Khan daughter Ira for her mental health awareness initiative
सलमान खान, आयरा खान - फोटो : social media

बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में शुमार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। जब से फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है तब से फिल्म के साथ-साथ उनकी चर्चा भी खूब हो रही है। लेकिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बिजी रहने के बाद भी अभिनेता अपने परिवार और दोस्तों के लिए समय निकाल ही लेते हैं। जहां कुछ समय पहले अभिनेता ने अपनी भांजी अलिजेह की फिल्म का टीजर लॉन्च किया था, वहीं अब उन्होंने अपने दोस्त और अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा खान की तारीफ की है। चलिए जानते हैं सलमान खान ने क्या कहा...

Salman Khan Tiger 3 actor praises Aamir Khan daughter Ira for her mental health awareness initiative
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी फिल्म 'टाइगर 3' के काम में व्यस्त चल रहे सलमान खान ने अपने दोस्त आमिर खान की बेटी आयरा खान की जमकर तारीफ की। ऐसा करने के लिए अभिनेता ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के बारे में बात करने के लिए आमिर खान की बेटी आयरा की प्रशंसा की। आयरा के पोस्ट को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, 'कमाल है यार बच्चे बड़े हो गए, बड़े स्ट्रॉन्ग हो गए हैं और बड़े समझदार भी... बहुत पसंद आया.. भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे बेटा..'

Salman Khan Tiger 3 actor praises Aamir Khan daughter Ira for her mental health awareness initiative
आयरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की बेटी आयरा, जो अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं वह अक्सर डिप्रेशन से अपनी लड़ाई के बारे में बात करती हैं और कहती हैं कि उनके माता-पिता के तलाक ने उन पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं डाला, लेकिन उन्होंने अपने व्यक्तित्व में बड़े बदलाव देखे। बता दें, आयरा को पांच साल पहले क्लिनिकल डिप्रेशन का पता चला था। हाल ही में एक साक्षात्कार में, आयरा ने खुलासा किया था कि उसे अपने पिता से कितना सपोर्ट मिला, और यह भी खुलासा किया कि उसके परिवार में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की हिस्ट्री रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Tiger 3 actor praises Aamir Khan daughter Ira for her mental health awareness initiative
आयरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि आयरा खान आमिर और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। उनका एक बड़ा भाई भी है, जिसका नाम जुनैद है। आमिर और रीना ने 18 अप्रैल 1986 को शादी की था। हालांकि, 2002 में दोनों अलग हो गए थे और फिर आमिर ने किरण राव से शादी कर ली। 3 जुलाई, 2021 को आमिर ने किरण के साथ अपने तलाक की घोषणा की थी। आयरा ने कुछ महीनों पहले ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से सगाई की है और वह जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

विज्ञापन
Salman Khan Tiger 3 actor praises Aamir Khan daughter Ira for her mental health awareness initiative
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार 'किसी का भाई किसी की जान' में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। इसके अलावा अभिनेता जल्द ही अपनी एक्शन पैक्ड फिल्म 'टाइगर 3' के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने लौट रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed