फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger 3: टाइगर फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों से कितनी आगे निकलेगी 'टाइगर 3'? क्या कहते हैं आंकड़े जानें

Fri, 10 Nov 2023 02:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 10 Nov 2023 02:40 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Tiger 3: Know About Box Office Collection Of YRF Previous Films Of This franchise
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है! लंबे इंतजार के बाद सलमान की फिल्म 'टाइगर 3' आखिर रिलीज होने जा रही है। दीपावली के शुभ दिन फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि यह टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इससे पहले इस फ्रेंचाइजी की दो फिल्में- 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' भी दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। ऐसे में सवाल है कि इस फ्रेंचाइजी की यह तीसरी कड़ी पिछली दो से कितनी आगे निकलेगी?  

Salman Khan Tiger 3: Know About Box Office Collection Of YRF Previous Films Of This franchise
एक था टाइगर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'एक था टाइगर'
टाइगर फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'एक था टाइगर' साल 2012 में 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुई थी। यह फिल्म देश के रॉ एजेंट की कहानी पर आधारित है। सलमान खान की फिल्म ने तब पहले दिन 32 करोड़ की ओपनिंग ली थी। इस फिल्म ने भारत में करीब 198.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ओवरसीज कलेक्शन फिल्म का 58.31 करोड़ था और वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने करीब 335 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

Salman Khan Tiger 3: Know About Box Office Collection Of YRF Previous Films Of This franchise
फिल्म टाइगर जिंदा है - फोटो : सोशल मीडिया

'टाइगर जिंदा है' 
यह टाइगर फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म है, जो 2017 में आई। इस फिल्म का भी दर्शकों के बीच खूब उत्साह देखने को मिला और इसने 'एक था टाइगर' है से बढ़कर कमाई की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 34.10 करोड़ का कारोबार किया था। इतना ही नहीं, सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है ने हफ्तेभर में ही 200 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली थी। इस फिल्म का कुल कलेक्शन कलेक्शन 339.16 करोड़ रुपये रहा।
Salman Khan Movies: 'टाइगर 3' से पहले सलमान की ये फिल्में दिवाली पर हुईं रिलीज, किसने किया धमाका? जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Tiger 3: Know About Box Office Collection Of YRF Previous Films Of This franchise
टाइगर 3 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

टूटेगा पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड?
करीब छह साल के इंतजार के बाद अब इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म रिलीज को तैयार है। एक तो सलमान खान की फिल्म उस पर भी ऐसी फिल्म जो यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है। ऐसे में सवाल है कि यह पिछली दो फिल्मों के मुकाबले कमाई के मामले में कितनी आगे जाएगी। हालांकि, फैंस का रुख फिलहाल सकारात्मक है। मगर, इस साल सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' को काफी ठंडी प्रतिक्रिया मिली। ऐसे में कुछ आशंकाएं भी बनी हुई हैं।
Ishaan Khatter: ‘पिप्पा’ को मिली तारीफ ने ईशान को बनाया ओटीटी स्टार, बड़े परदे पर कब मिलेगा मौका, पढ़िए यहां..

विज्ञापन
Salman Khan Tiger 3: Know About Box Office Collection Of YRF Previous Films Of This franchise
टाइगर 3-सलमान खान पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

इतने बजट से हुई है तैयार!
'टाइगर 3' वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। मेकर्स ने इस फिल्म पर काफी पैसा खर्च किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'टाइगर 3' 350 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट में बनी है। सलमान खान के अलावा फिल्म में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी अहम रोल में हैं। साथ ही शाहरुख खान का कैमियो अपने आप में खास है। इन सभी कारकों को देखकर तो लग रहा है कि अभिनेता इस फिल्म के जरिए सफलता का नया इतिहास रच सकते हैं और यह उनके करियर के लिए जरूरी भी है।
Unions of Bollywood: वर्षा उसगांवकर ने भी थामी फिल्म यूनियन की कमान, बीजेपी तक पहुंचाई कामगारों की ये दिक्कतें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed