फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan Movies: 'टाइगर 3' से पहले सलमान की ये फिल्में दिवाली पर हुईं रिलीज, किसने किया धमाका? जानें

Fri, 10 Nov 2023 01:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 10 Nov 2023 01:36 PM IST
विज्ञापन
tiger 3 to Andaz Apna Apna prem ratan dhan payo salman khan these Films release on diwali festival
सलमान खान की फिल्में - फोटो : अमर उजाला

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' रिलीज से बस चंद कदम दूर है। यह फिल्म रोशनी के पर्व दीपावली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। बता दें कि यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इसमें कटरीना कैफ और इमरान हाशमी जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म से पहले भी सलमान की कई फिल्में दिवाली पर रिलीज हो चुकी हैं। आइए जानें...

tiger 3 to Andaz Apna Apna prem ratan dhan payo salman khan these Films release on diwali festival
अंदाज अपना-अपना - फोटो : सोशल मीडिया

'अंदाज अपना अपना' 
सलमान की 'अंदाज अपना अपना' फिल्म 1994 में भी दीपावली के मौके पर रिलीज हुई थी। इसमें सलमान के साथ आमिर खान भी नजर आए थे। राज कुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 5.30 करोड़ रूपये कमाए थे। हालांकि, यह फिल्म टेलिविजन पर हिट रही थी।

tiger 3 to Andaz Apna Apna prem ratan dhan payo salman khan these Films release on diwali festival
हम साथ-साथ हैं - फोटो : सोशल मीडिया

'हम साथ-साथ हैं' 
फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' को 1999 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया गया था। राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में सलमान के अलावा सैफ अली खान, मोहनीश बहल, करिश्मा कपूर, सोनाली बेंद्रे और तब्बू भी नजर आए थे। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 39.18 करोड़ रुपये और वैश्विक स्तर पर 69.58 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
tiger 3 to Andaz Apna Apna prem ratan dhan payo salman khan these Films release on diwali festival
जान-ए-मन - फोटो : सोशल मीडिया

'जान-ए-मन'
सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा जैसे सितारों से सजी फिल्म 'जान-ए-मन' भी 2006 में रोशनी के इस त्योहार पर रिलीज हुई थी। हालांक, दर्शकों से इसे बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी, लेकिन सलमान और प्रीति जिंटा की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी। 
Kirti Kulhari: अपनी पहली इंटरनेशनल फिल्म को लेकर उत्साहित हैं कीर्ति कुल्हारी, बोलीं- नहीं हो रही घबराहट

विज्ञापन
tiger 3 to Andaz Apna Apna prem ratan dhan payo salman khan these Films release on diwali festival
'मैं और मिसेज खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
'मैं और मिसेज खन्ना'
2009 में 'मैं और मिसेज खन्ना' भी दिवाली पर रिलीज हुई थी। इसमें सलमान खान और करीना कपूर लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया था और फ्लॉप रही थी। 
Unions of Bollywood: वर्षा उसगांवकर ने भी थामी फिल्म यूनियन की कमान, बीजेपी तक पहुंचाई कामगारों की ये दिक्कतें
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed