बॉलीवुड में हर तरह की फिल्में बनती है, लेकिन सभी फिल्में हिट हों ये जरूरी नहीं। कई फिल्में कभी खराब कहानी तो अच्छे अभिनय की कमी के चलते फ्लॉप हो जाती हैं। बॉलीवुड के बहुत से ऐसे सुपरहिट सितारे हैं जो आज एक एक फिल्म के करोड़ो रुपये वसुलते हैं, लेकिन उन्होंने कई फ्लॉप फिल्में भी की हैं। हालांकि यहां हम आपको उन फ्लॉप फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसे दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया तक नसीब नहीं हुई थी बल्कि इसे बिल्कुल ही खराब फिल्म का तमगा दे दिया गया था। इन फिल्मों को मुट्ठी भर दर्शक भी नहीं मिले थे। इसमें एक से बढ़कर एक सितारों का नाम है जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में ऐसी फ्लॉप फिल्में दी हैं जिन्हें शायद वो खुद भी याद भी नहीं करना चाहेंगे। तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में जिन्हें करना का इन सितारों को होगा बेहद पछतावा।
सलमान खान से अक्षय कुमार तकः सुपरहिट सितारों की वो फ्लॉप फिल्में जिन्हें आप तो क्या खुद ये सितारे भी नहीं देखना चाहेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म राधे को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी ताजा रिलीज इस फिल्म को आईएमडीबी ने करीब 1.9 रेटिंग दी है। हालांकि सलमान को शायद राधे को लेकर भी इतना अफसोस नहीं होगा जितना अफसोस उन्हें 'मैरीगोल्ड' फिल्म करके हुआ होगा। 2007 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म में अमेरिकी अभिनेत्री एली कार्टर सलमान के साथ रोमांस करती नजर आईं थीं। हालांकि ये फिल्म कब आई और कब चली गई किसी को पता नहीं चला।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार आज बॉक्स ऑफिस के खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्होंने कई फ्लॉप फिल्में दी है। फिल्म 'जोकर' करने का अक्षय को जरूर पछतावा हुआ होगा क्योंकि ये पर्दे पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। शिरीष कुंदर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय के साथ सोनाक्षी भी नजर आईं थीं। ये फिल्म दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी।
प्रियंका चोपड़ा
हॉलीवुड में अपने अभिनय और ग्लैमर से दिल जीत लेने वाली देसी गर्ल ने भी बॉलीवुड में कई फ्लॉप फिल्में दी हैं। हालांकि उन्हें शायद दूसरी फ्लॉप फिल्मों का इतना अफसोस नहीं होगा जितना 'लव स्टोरी 2050' करने का हुआ होगा। हरमन बावेजा के साथ प्रियंका इस फिल्म में नजर आईं थीं। ये फिल्म पर्दे पर बुरी तरह से पिट गई थी।
सैफ अली खान
बॉलीवुड के छोटे नवाब ने सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि वेब सीरीज में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। सैफ अली खान ने कई बेहतरीन फिल्में की हैं तो फ्लॉप फिल्में देने में वो पीछे नहीं रहे। हालांकि सैफ को सबसे ज्यादा अफसोस इस बात का होता होगा कि वो 'हमशकल्स' फिल्म का हिस्सा था। साजिद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म को आईएमडीबी ने 1.7 स्टार दिए थे और दर्शकों ने तो सिरे से खारिज ही कर दिया था।