बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है और एक के बाद एक सितारे शादी के बंधन में बंध रहे हैं। एक तरफ जहां राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सात फेरे ले लिए हैं तो वहीं कुछ सितारों की शादी की खबरें अभी भी चर्चा में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल दिसंबर के महीने में शादी करने वाले हैं तो वहीं रणबीर और आलिया भी अगले साल अप्रैल-मई तक शादी कर लेंगे।
Bollywood Weddings: इन सितारों की शादी देखने के इंतजार में थे फैंस, ढलती उम्र देख अब सवाल पूछना भी कर दिया बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सलमान खान का आता है जो अभी तक कुंवारे हैं। 50 की उम्र पार कर चुके सलमान खान अब तक घोड़ी नहीं चढ़ पाए। उनसे हर मौके पर शादी का सवाल किया गया है लेकिन सलमान हर बार यह बात टाल जाते हैं। यहां तक कि उनकी लगभग सभी एक्स गर्लफ्रेंड की भी शादी हो गई। ऐसे में अब लोगों ने सलमान खान से यह सवाल भी पूछना बंद कर दिया।
तब्बू
तब्बू ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है और एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। तब्बू का नाम इंडस्ट्री के कई सितारों से जुड़ा लेकिन किसी भी सितारे संग उनका रिश्ता शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाया। वहीं अब तो उनके साथी कलाकारों के बच्च भी बड़े हो चुके हैं ऐसे में तब्बू से अब कोई शादी का सवाल भी नहीं करता।
अक्षय इंडस्ट्री के प्रतिभावान कलाकार हैं जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से हर किसी को प्रभावित किया है। हालांकि प्यार और शादी के मामले वह कभी आगे नहीं निकले। वह खुद कई बार कह चुके हैं कि उन्हें शादी में किसी तरह की दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा था कि उन्हें खुद नहीं पता कि वह एक पत्नी या बच्चा संभाल पाएंगे या नहीं।
सुष्मिता सेन
पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने अपने अभिनय और खूबसूरती के अलावा अपने दिमाग का भी हर किसी को मुरीद बनाया हुआ है। सुष्मिता की उम्र की लगभग सभी अभिनेत्रियों ने शादी कर घर बसा लिया लेकिन सुष्मिता अभी तक कुंवारी हैं। उनकी बेटियां भी अब काफी बड़ी हो चुकी हैं। हालांकि सुष्मिता का नाम रोहमन शॉल से जुड़ता है लेकिन वह इसे शादी का नाम देंगी या नही ये किसी को नहीं पता।