फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: 'जीने के हैं चार दिन' गाने में इस्तेमाल हुए सलमान के तौलिए की हुई नीलामी, कीमत जानकर खुली रह जाएंगी आंखें

Thu, 02 Sep 2021 01:47 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 02 Sep 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
Salman khan towel from song jeene ke hai char din auctioned in lakhs
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारे ना सिर्फ अपने अभिनय से फैंस का दिल जीतते हैं बल्कि अक्सर वो चैरिटी भी करते रहते हैं जो फैंस को बहुत अच्छा लगता है। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का नाम भी इसमें शामिल है। सलमान खान यारों के यार हैं और फैंस के चहीते सितारे हैं। 90 के दशक से सलमान फैंस का मनोरंजन करते आ रहे हैं और आज भी लोगों के बीच से उनका क्रेज खत्म नहीं हुआ है। सलमान खान को एक बार देख लेने भर के लिए ही हजारों फैंस उनके घर के बाहर खड़े हो जाते हैं। वहीं अगर सलमान की कोई चीज उन्हें मिल जाए तो उसे पाने के लिए वो कोई भी कीमत देने को तैयार रहते हैं।



इतनी कीमत में बिका सलमान का डांस वाला तौलिया

हाल ही में सलमान खान के फिल्मी गाने वाले तौलिये की नीलामी की गई जिसे एक शख्स ने 1.42 लाख रुपये में खरीदा है। दरअसल फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में का गाना 'जीने के हैं चार दिन' काफी हिट हुआ था। आज भी ये गाना फैंस के बीच लोकप्रिय है। इसी गाने के एक स्टेप में सलमान ने तौलिये के साथ डांस किया था और अब इसी तौलिये की नीलामी की गई है जिसे किसी ने 1.42 लाख रुपये में खरीदा है।

Salman khan towel from song jeene ke hai char din auctioned in lakhs
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस पैसे का इस्तेमाल चैरिटी के लिए किया जाएगा। अब सलमान को लेकर लोगों के बीच कितना क्रेज है ये उनके फिल्मी तौलिये की कीमत से ही पता चल रहा है। बता दें कि इस ऑक्शन में और भी दूसरे सितारों के सामान नीलाम हुए हैं।

Salman khan towel from song jeene ke hai char din auctioned in lakhs
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि देवदास फिल्म से माधुरी दीक्षित का लहंगा, शाहरुख का डूडल, फिल्म 'ओह माई गॉड' से अक्षय कुमार का सूट और लगान फिल्म से आमिर खान के बैट की नीलाम हुए हैं। इन्हें लोगों ने ऐसी ही बड़ी बड़ी रकम देकर खरीदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan towel from song jeene ke hai char din auctioned in lakhs
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें सलमान खान की तो वो इन दिनों फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कटरीना भी उनके साथ नजर आएंगी। कटरीना संग सलमान की ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी पसंद की जाती है। इस फिल्म के लिए सलमान काफी समय से मेहनत कर रहे थे और उनके वर्कआउट वीडियो भी सामने आ रहे थे।

विज्ञापन
Salman khan towel from song jeene ke hai char din auctioned in lakhs
सलमान खान - फोटो : Instagram Post

टाइगर 3 के अलावा फिल्म 'अंतिम- द फाइनल ट्रुथ' में नजर आने वाले हैं। सलमान बहुत जल्द बिग बॉस 15 लेकर टीवी पर भी नजर आने वाले हैं। बिग बॉस के इतिहास में वो अब तक के सबसे सफल होस्ट रहे हैं। इस रियलिटी शो के 14 सीजन अब तक सामने आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed