सलमान खान फिल्म भारत की शूटिंग खत्म कर चुके हैं। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्मों के अलावा वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। अब सलमान का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फ्लॉप होने के बाद भी बॉबी देओल का साथ नहीं छोड़ रहे सलमान, मिलते ही चांस जमकर दिखाया डांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के इस मैच में मुंबई हीरोज ने बंगाल टाइगर्स को हरा दिया। जाहिर है ऐसे में सलमान खान का जश्न मनाता तो बनता ही है। वीडियो में सलमान खान, बॉबी देओल और रितेश देशमुख जुड़वा फिल्म के गाने 'चलती है क्या नौ से बारह' पर डांस कर रहे हैं। बॉबी देओल सलमान की वजह से दोबारा फिल्मों में वापसी करने में कामयाब रहे। फिल्म रेस भले ही फ्लॉप हो गई हो लेकिन ऐसा लगता है कि सलमान अभी भी पूरा भरोसा जताए हुए हैं।
A post shared by Salman Khan (@salmankhanplanet) on
वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने जब से सिनेमा के 'सुल्तान' सलमान खान के साथ अपनी अगली फिल्म बनाने का ऐलान किया है, हर तरफ इसी बात को लेकर चर्चा हो रही है कि इस फिल्म में भंसाली की हीरोइन कौन होगी? भंसाली की फिल्मों बाजीराव मस्तानी और पद्मावत के जरिए हिंदी सिनेमा की नंबर वन हीरोइन बन चुकीं दीपिका पादुकोण का नाम इस रेस में सबसे आगे लिया जा रहा है ।
सूत्रों के मुताबिक, दीपिका के पास इस फिल्म को तुरंत शुरू करने के लिए डेट्स नहीं हैं। सलमान की कद काठी के हिसाब से भी दीपिका का ये किरदार कर पाना मुश्किल है। प्रियंका चोपड़ा जरूर लगातार भंसाली से संपर्क बनाए हुए हैं।