सलमान खान और आमिर खान एक वक्त पर काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। हालांकि, काफी समय से दोनों के बीच कोल्ड वॉर देखने को मिल रही है। बताया जाता है कि दोनों के बीच इस कोल्ड वॉर की शुरुआत तब हुई, जब उनकी फिल्म दंगल और सुल्तान एक साथ रिलीज हुईं। हालांकि सलमान का कहना था कि उनके और आमिर के बीच किसी भी तरह की कोई नाराजगी नहीं है। इसके बावजूद उसके बाद से दोनों ही कलाकार एक साथ नहीं दिखे। इन्हीं सब चीजों के बीच बीती रात यानी 24 जनवरी को सलमान खान आमिर खान के घर जाते दिखे, जिसके बाद सभी लोग हैरान रह गए।
Salman Khan: सात साल बाद आमिर के घर क्यों पहुंचे सलमान खान, क्या खत्म हो गई कोल्ड वॉर?
24 जनवरी को सलमान खान सात साल बाद आमिर खान के घर पहुंचे। उनके साथ मुकेश भट्ट भी साथ नजर आए। इसके बाद सभी कयास लगा रहे हैं कि दोनों किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं।
मुकेश भट्ट भी साथ आए नजर
बता दें कि सलमान खान के अलावा मुकेश भट्ट भी आमिर खान के घर पहुंचे। इस बीच लोग कयास लगा रहे हैं कि कहीं दोनों एक ही फिल्म में साथ तो नहीं नजर आने वाले हैं। फिलहाल उससे ज्यादा बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतने साल के बाद सलमान खान आमिर खान के घर किस कारण से पहुंचे।
यहां से शुरू हुआ था विवाद
दरअसल कुछ साल पहले एक पार्टी के दौरान आमिर खान ने सलमान की फिल्मों को लेकर कहा था कि उन्हें अपनी फिल्मों की चिंता नहीं करनी चाहिए। सलमान की फिल्में बिना किसी लॉजिक के चल जाती हैं। इस बात से सलमान खासा नाराज थे। इसके अलावा सलमान और आमिर की दंगल फिल्म एक साथ रिलीज हुई थी। बताया जाता है कि फिल्म सुल्तान का नाम पहले दंगल रखा गया था, लेकिन आमिर की फिल्म का नाम भी दंगल रखा गया था और उन्होंने रिलीज कर दी थी। सुल्तान फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास का कहना था, जब फिल्म की कहानी लिखी गई थी तो उन्होंने उसका नाम दंगल रखा था, जिसे बाद में बदलकर सुल्तान किया गया।
यह भी पढ़ें-Pathaan: मध्यप्रदेश में पठान का विरोध, मूवी के पोस्टर फाड़ लगाई आग, थियेटर में फिल्म नहीं चलने देने की चेतावनी
सलमान ने की थी दंगल की तारीफ
इसके बाद आमिर और सलमान के बीच मनमुटाव बढ़ता चला गया। हालांकि, दोनों ने इस पर कभी कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी। यहां तक कि बाद में सलमान खान दंगल फिल्म की तारीफ करते हुए भी नजर आए थे। इसके बाद सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी साफ कर दिया था कि उनके और आमिर के बीच किसी भी प्रकार का कोई झगड़ा नहीं है। इस तरह की खबरों में किसी भी प्रकार की कोई सच्चाई नहीं है।
यह भी पढ़ें-Pathaan Movie Live Updates: ट्रेड एक्सपर्ट्स का दावा, पहले दिन 50 करोड़ की कमाई कर सकती है 'पठान'
क्या दोनों एक साथ आएंगे नजर?
बीती रात सलमान खान जब आमिर खान के घर पहुंचे तो माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही किसी फिल्म में एक साथ नजर आ सकते हैं। बीते साल आमिर खान की रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। हालांकि आमिर ने इस फिल्म से चार साल बाद बॉलीवुड में वापसी की थी। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। फिलहाल आमिर ने एक्टिंग से ब्रेक लिया है।
