सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' पर थी सलमान खान की नजर, लेकिन इस वजह से नहीं बनी बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 23 Jan 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Wanted To Buy Shah rukh Khan Bunglow Mannat but Dabangg actor Father Salim khan Denied
सलमान खान, शाहरुख खान - फोटो : Social Media

मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित शाहरुख खान का बंगला 'मन्नत' उनके फैन्स के लिए किसी पर्यटन स्थल से कम नहीं है। दूर-दराज से लोग इस बंगले की सिर्फ एक झलक पाने के लिए आते हैं। शाहरुख के फैन्स के लिए उनका ये बंगला किसी मंदिर से कम नहीं। मन्नत को लेकर बॉलीवुड में कई किस्से सुनाए जाते हैं। ये सभी किस्से बेहद मशहूर हैं। जिसमें से एक किस्से का कनेक्शन तो सलमान खान से भी है।

Trending Videos
Salman Khan Wanted To Buy Shah rukh Khan Bunglow Mannat but Dabangg actor Father Salim khan Denied
shahrukh khan at Mannat - फोटो : amar ujala

शाहरुख खान का बंगला 'मन्नत' नाम से मशहूर है। जब भी कोई व्यक्ति मुंबई आता है तो उसकी यही ख्वाहिश रहती है कि वो शाहरुख के बंगले के बाहर एक बार जरूर जाए और तस्वीर खिंचवाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख के बंगले मन्नत से सलमान खान का भी कनेक्शन है। नहीं जानते होंगे, हम आपको बताते हैं ये खास किस्सा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Wanted To Buy Shah rukh Khan Bunglow Mannat but Dabangg actor Father Salim khan Denied
Salman Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

ये किस्सा सलमान खान ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान सुनाया था। बीते साल सलमान खान की फिल्म भारत रिलीज हुई थी। इस फिल्म से पहले सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि शाहरुख का बंगला मन्नत शाहरुख से पहले सलमान खुद खरीदना चाहते थे। लेकिन इसकी इजाजत उनके पिता सलीम खान ने उन्हें नहीं दी। जिसके बाद उन्होंने ये बंगला नहीं खरीदा।

Salman Khan Wanted To Buy Shah rukh Khan Bunglow Mannat but Dabangg actor Father Salim khan Denied
Salim Khan and Salman Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान मन्नत को खरीदना चाहते थे। उन्होंने अपने पिता सलीम खान के सामने अपनी ये इच्छा जाहिर की और उनसे इजाजत मांगी। तब सलमान के पिता और दिग्गज लेखक सलीम खान ने उनसे कहा- इतने बड़े घर का करोगे क्या? सलमान ने पिता की सलाह मानकर मन्नत खरीदने का ख्याल छोड़ दिया। बाद में शाहरुख खान ने बंगला खरीद लिया और अपने परिवार के साथ वो इसी बंगले में रहते हैं।

विज्ञापन
Salman Khan Wanted To Buy Shah rukh Khan Bunglow Mannat but Dabangg actor Father Salim khan Denied
Salman Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

गौरतलब है कि सलमान खान 'मन्नत' से कुछ दूरी पर ही गैलेक्सी अपार्टमेंट में फ्लैट में रहते हैं। सलमान अपने परिवार के बेहद करीब करीब हैं और अपने माता-पिता की हर बात को मानते हैं। इसलिए उन्होंने पिता सलीम खान की ये बात भी मान ली और 'मन्नत' को खरीदने का विचार छोड़ दिया। लेकिन सलमान ने एस इंटरव्यू में ये भी कहा था कि वो शाहरुख से वही बात पूछना चाहते हैं जो उनके पिता ने उनसे पूछी थी कि आखिर शाहरुख इतने बड़े घर में करते क्या हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed