फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या राय नहीं इस 16 साल की लड़की के साथ शादी करना चाहते थे सलमान खान, खुला बड़ा राज

Wed, 13 Jun 2018 05:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 13 Jun 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
salman khan was serious to marry somy ali at the age of 16 left her home

सलमान खान और ऐश्वर्या राय के प्यार के किस्से  के बारे में तो सभी को पता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान एक 16 साल की लड़की से शादी करने को लेकर सीरियस थे। वह लड़की कोई और नहीं बल्कि सोमी अली थी। सलमान और सोमी के कई किस्से पहले भी सुनने में आते रहे हैं। आपको बता दें कि सोमी पाकिस्तान की रहने वाली हैं और बॉलीवुड की मशहूर हीरोइन रह चुकी हैं।

salman khan was serious to marry somy ali at the age of 16 left her home

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कई साल पहले बॉलीवुड छोड़ कर निर्देशन सीखने अमेरिका जा चुकीं सोमी ने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान से जुड़ा बहुत बड़ा राज खोला था। सोमी ने बताया था कि सलमान की फिल्म 'मैनें प्यार किया' देखते ही वह उनकी दीवानी हो गई थीं। उसी रात सब छोड़ कर उन्होंने भारत आने का फैसला कर लिया था।

salman khan was serious to marry somy ali at the age of 16 left her home

सोमी को उसी रात सपना आया था कि उनकी और सलमान की शादी हो रही है। बस जैसे ही उनकी आंख खुली वह पूरे घर में सूटकेस ढूंढ़ने के लिए भागती रहीं। सोमी का भारत जाने का फैसला सुन कर पहले तो उनकी मां बहुत नाराज हुईं लेकिन फिर आखिरकार सारी बात समझ गईं। उस वक्त सोमी की उम्र सिर्फ 16 साल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan was serious to marry somy ali at the age of 16 left her home

सोमी ही नहीं सलमान भी उनसे प्यार करने लगे थे। सलमान और सोमी का रिश्ता करीब 8 साल तक चला था। सलमान भी उनके प्यार में सीरियस हो गए थे। उन्होंने साथ फिल्में भी की थीं। लोगों का कहना है कि सलमान के गुस्से वाले व्यवहार के चलते ही सोमी से उनका रिश्ता टूट गया था।

विज्ञापन
salman khan was serious to marry somy ali at the age of 16 left her home

इंटरव्यू के दौरान जब सोमी से सवाल किया गया था कि सलमान खान का उन पर कोलड्रिंक की बोतल से सिर फोड़ने की बात में कितनी सच्चाई है तो सोमी ने जवाब में कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। उन्होंने कहा था, 'अगर उन्होंने ऐसा कुछ किया होता तो मैं अस्पताल पहुंच गई होती और बहुत खून बह रहा होता। हुआ यह था कि वह खुश नहीं थे क्योंकि मैं पहली बार ड्रिंक कर रही थी इसलिए झल्ला के उन्होंने ड्रिंक पूरे टेबल पर गिरा थी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed