अभिनेता अजय देवगन बॉलीवुड के वो स्टार हैं जो सभी किरदारों में फिट हो जाते हैं। उनकी दमदार अभिनय और एक्शन की अक्सर तारीफ होती है। एक अच्छे कलाकार होने के साथ-साथ अजय एक जिंदादिल इंसान भी हैं। इसी वजह से फिल्म इंडस्ट्री में उनके बहुत सारे दोस्त हैं।
लॉकडाउन के बीच भी दोस्त को नहीं भूले सलमान, जन्मदिन पर अजय देवगन को इस अंदाज में दी बधाई
लॉकडाउन के बीच अजय देवगन ने गुरुवार को अपना 51वां जन्मदिन मनाया। अजय पूरे दिन अपने परिवार के साथ घर पर ही रहे। लेकिन उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं देते रहे। कई बड़े स्टार्स ने इस मौके पर उन्हें विश किया।
इस काम में अजय देवगन के करीबी दोस्त सलमान खान भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने ही अंदाज में अजय देवगन को बधाई दी। सलमान ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक अजय देवगन..मेरे दोस्त, सुरक्षित रहो।'
Happy bday @ajaydevgn ... My friend, stay safe...
अपने जन्मदिन के मौके पर अजय देवगन फैंस के लिए घर पर ही रहने की अपील की। उन्होंने एक वीडियो के जरिए संदेश दिया। इस वीडियो में दिग्गज अभिनेता राजकुमार की एक फिल्म का सीन है। इस वीडियो को डब किया गया है। डबिंग में इसे कोरोना और लॉकडाउन से जोड़ा गया है और घर पर ही रहने के लिए कहा गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में अजय ने लिखा है, 'असली लीजेंड की तरफ से खास सलाह है। ध्यान दें।'
View this post on Instagram
I personally thank each & everyone of you for making my birthday special. Stay safe.
A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on
अजय देवगन आखिरी बार फिल्म 'तानाजी' में नजर आए थे। फिल्म में उनकी काम की खूब तारीफ हुई। इसमें उनकी पत्नी काजोल और सैफ अली खान नजर आए। 'तानाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। अजय अब राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'आर आर आर' (RRR) में नजर आएंगे।
आर्थिक सहायता के लिए लगातार ट्रोल हो रहे अमिताभ बच्चन ने दिया जवाब, बोले- 'वो कर सकते तो समय ना होता...'