फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salwa Judum: अभिषेक दुधैया ने टिप्स से मिलाया हाथ, माओवादी-नक्सली उग्रवाद पर बनाने जा रहे हैं ये सीरीज

Sat, 06 May 2023 10:47 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 06 May 2023 10:47 AM IST
विज्ञापन
Salwa Judum Abhishek Dudhaiya joined hands with Tips going to make this series on Maoist Naxalite extremism
अभिषेक दुधैया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माता-निर्माता अभिषेक दुधैया टिप्स फिल्म्स लिमिटेड के साथ सच्ची घटनाओं पर आधारित एक और वेब सीरीज  'सलवा जुडुम' का निर्माण करने जा रहे हैं। यह सीरीज 1962 से माओवादी-नक्सली उग्रवाद की वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित होगी। जिसमें 'सलवा जुडुम' के नेता मधुकर राव की भी कहानी को दिखाया जाएगा। 

Salwa Judum Abhishek Dudhaiya joined hands with Tips going to make this series on Maoist Naxalite extremism
कुमार तौरानी ,अभिषेक दुधैया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि 'सलवा जुडुम' एक शांति यात्रा थी, जो छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा के खिलाफ सरकार द्वारा चलाया गया आंदोलन है। यह आन्दोलन छत्तीसगढ़ की तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समर्थन से चलाया गया था। जिसका उद्देश्य राज्य में नक्सली हिंसा को रोककर शांति स्थापित करना था। इस अभियान की शुरुआत जून 2005 में कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा द्वारा की गई थी। साल 2013 में  महेंद्र कर्मा की हत्या नक्सलियों ने कर दी। उसके बाद मधुकर राव ही एक ऐसे शख्स थे, जिन्होंने सलवा जुडूम अभियान का हिस्सा बनकर इसकी अगुवाई की थी।

Salwa Judum Abhishek Dudhaiya joined hands with Tips going to make this series on Maoist Naxalite extremism
अभिषेक दुधैया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज 'सलवा जुडुम' के बारे में अभिषेक दुधैया कहते हैं, मैं टिप्स के साथ एक सीरीज के निर्माण को लेकर  बहुत उत्साहित हूं। सुलवा जुडूम की कहानी न केवल मेरे लिए बल्कि सभी भारतीयों के लिए भी सम्मोहक है। यह एक ऐसी कहानी है जो कई वर्षों से चली आ रही है और एक छाप छोड़ी है। वहीं इस सीरीज के बारे में बातचीत करते हुए टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एमडी और चेयरमैन कुमार तौरानी ने कहा,  हम अलग-अलग कहानियों को जीवन में लाना पसंद करते हैं। जिस क्षण 'सलवा जुडुम' की स्क्रिप्ट हमारे पास आई, हमने तुरंत हामी भर दी। यह वेब सीरीज की दुनिया के लिए एक रोमांचक प्रोजेक्ट होगा।
Kangana Ranaut: बतौर निर्देशक कंगना ने झेली कितनी 'इमरजेंसी'?, बोलीं- रोजाना 400-500 सवाल आम बात...

विज्ञापन
विज्ञापन
Salwa Judum Abhishek Dudhaiya joined hands with Tips going to make this series on Maoist Naxalite extremism
मधुकर राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस सीरीज की शूटिंग कब से शुरू होगी और सीरीज का निर्देशन कौन करेगा,अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। अभिषेक दुधैया खुद भी निर्देशक है,लेकिन सीरीज का निर्देशन वह नहीं करेंगे। बड़े स्तर पर बनने जा रही इस सीरीज में कौन -कौन से कलाकार शामिल होंगे,अभी इस बात का भी खुलासा नहीं हुआ है। ऐसी चर्चा है कि 'सलवा जुडुम' के नेता मधुकर राव की भूमिका में इंडस्ट्री का कोई बड़ा कलाकार नजर आ सकता है। मधुकर राव ऐसे नेता रहे हैं, जिन्होंने गांव-गांव में नक्सलियों के लूटपाट, ग्रामीणों पर अत्याचार और ऐसे कई वारदातों को बंद कराया, जिसमें नक्सली खून की होली खेलते थे।

विज्ञापन
Salwa Judum Abhishek Dudhaiya joined hands with Tips going to make this series on Maoist Naxalite extremism
कुमार तौरानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माता- निर्देशक अभिषेक दुधैया इससे पहले फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' का निर्देशन कर चुके हैं। यह फिल्म  1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर आधारित है। जिसमे में अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही, शरद केलकर की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म का निर्माण भी अभिषेक दुधैया ने भूषण कुमार और कुमार मंगत पाठक के साथ मिलकर किया था।
Pathaan Vs Tiger: फ्रेम-टू-फ्रेम कॉपी है शाहरुख-सलमान का एक्शन सीक्वेंस! इस सुपरस्टार की सीरीज से किया चोरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed