फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्ता: सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य की शादी में आई दरार? अभिनेत्री ने दी ये प्रतिक्रिया

Sun, 29 Aug 2021 05:23 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 29 Aug 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
samantha akkineni give reaction on trouble marriage with naga chaitanya
नागा चैतन्य, सामंथा अक्कीनेनी - फोटो : Social Media

नागार्जुन की बहू और साउथ इंडियन अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी ने हाल ही में ‘द फैमिली मैन 2’ में काम किया। वह मनोज बाजपेयी की इस सीरीज में दमदार परफॉर्मेंस देती हुईं नजर आईं थीं। इस सीरीज के कारण वो खूब चर्चा में रहीं। कुछ दिन पहले  इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न अवार्ड्स 2021 में उन्हें इस परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। लेकिन फिल्मों और प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ सामंथा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में हैं। दरअसल उनकी शादी टूटने की खबर आ रही है।



पति के साथ रिश्ते में आई दरार

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य की शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ सही नहीं चल रहा है और इन दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पिछले कुछ समय से साथ में नहीं रह रहे हैं। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी हुई थी और इस बारे में कोई बात नहीं की।

samantha akkineni give reaction on trouble marriage with naga chaitanya
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : Instagram

सामंथा ने दिया ये जवाब

अब एक मीडिया से खास बातचीत के दौरान सामंथा अक्किनेनी ने अपने और नागा चैतन्य की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनकी फिल्म प्रमोशन के दौरान जब उनसे ये सवाल किया गया तो सामंथा ने जवाब देते हुए कहा वह इस तरह की फालतू की खबरों पर कम ही बात करती हैं। सामंथा ने कहा हर इंसान को अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है।

samantha akkineni give reaction on trouble marriage with naga chaitanya
सामंथा अक्किनेनी - फोटो : Instagram

आम जिंदगी का छोटा सा हिस्सा है विवाद

सामंथा अक्किनेनी ने आगे कहा गॉसिप एक सितारे की जिंदगी का एक बहुत छोटा सा हिस्सा है इसलिए वो इस तरह की बातों पर न ही बिलकुल ध्यान देती हैं और न ही ऐसी कंट्रोवर्सी के सामने अपना दिमाग खराब करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
samantha akkineni give reaction on trouble marriage with naga chaitanya
नागा चैतन्य, सामंथा अक्कीनेनी - फोटो : Social Media

सवालों से बचते दिखे नागा चैतन्य

मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक नागा चैतन्य कथित तौर पर प्रोड्यूसर्स और मीडिया के सवालों और कॉल से बच रहे हैं, जो उनकी पत्नी सामंथा के साथ उनकी शादी में संभावित परेशानी के बारे में पूछते हैं। फिलहाल इस पर अब तक दोनों की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
samantha akkineni give reaction on trouble marriage with naga chaitanya
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : Instagram
कैसे उड़ी खबर
 
शादी के बाद सामंथा ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने नाम के आगे अक्किनेनी सरनेम लगा दिया था जो नागा चैतन्य का है। वह कई बार नागा के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज साझा करती रहती हैं। हालांकि नागा सोशल मीडिया पर उतना एक्टिव नहीं हैं। जबसे उन्होंने अपना सर नेम हटाया है तबसे ही लगातार सामंथा और नागा चैतन्य के रिश्ते को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed