{"_id":"672ec8ad34ecb04bcf05274b","slug":"samantha-considers-priyanka-chopra-as-her-role-model-actress-said-during-the-promotion-of-citadel-in-london-2024-11-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samantha: प्रियंका चोपड़ा को अपना रोल मॉडल मानती हैं सामंथा, लंदन में 'सिटाडेल' के प्रमोशन में बोलीं अभिनेत्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Samantha: प्रियंका चोपड़ा को अपना रोल मॉडल मानती हैं सामंथा, लंदन में 'सिटाडेल' के प्रमोशन में बोलीं अभिनेत्री
लंदन में सामंथा अपनी फिल्म 'सिटाडेल: हनी बनी' के प्रमोशन के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की तारीफ भी की। सामंथा ने प्रियंका को 'लड़कियों के लिए एक बेहतरीन रोल मॉडल' बताया है।
सिटाडेल का हिस्सा होना शानदार अवसर
बिजनेस टुडे के एक समारोह के दौरान सामंथा ने मोस्ट पावरफुल इवेंट में बात की। सामंथा ने कहा, 'जेनिफर साल्के (प्राइम वीडियो हेड) के पास इस इंटरकनेक्टेड जासूसी दुनिया को बनाने का शानदार विचार था'। पहला सीजन अमेरिका में आधारित है, दूसरा इटली, फिर भारत और अगला मेक्सिको में है इसलिए यह शानदार है। हमारे लिए वास्तव में हमारे देश को छोड़े बिना वैश्विक जासूसी ब्रह्मांड से जुड़ने का एक अविश्वसनीय अवसर है। बता दें प्रियंका ने रिचर्ड मैडेन के साथ सिटाडेल के अमेरिकी अध्याय का नेतृत्व किया था।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा के लिए बोलीं सामंथा
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रियंका चोपड़ा के लिए कहा कि वे हम लड़कियों के लिए रोल मॉडल हैं। उन्होंने हमें बड़ा सोचने की प्रेरणा दी है। ये हमारे लिए बहुत अच्छा अवसर है। साथ ही उन अभिनेत्रियों के साथ आने का भी जिन्होंने सिटाडेल अन्य सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है।
राज और डीके के साथ काम करने को लेकर बोलीं सामंथा
सामंथा ने राज और डीके के साथ काम करने के लिए कहा कि वे उनकी फिल्म निर्माण का अलग ही प्रकार है। इस समय उनके प्रोडक्शन का हिस्सा बनना हर अभिनेता का सपना होता है। वे अभिनेता को सही मायने में अभिनय करने और कुछ नया करने का मौका देते हैं।
राज और डीके ने किया फिल्म का निर्देशन
सिटाडेल: हनी बनी में सामंथा ने वरुण धवन के साथ काम किया है। इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया है। फिल्म का निर्देशन राज और डीके की सुपरहिट जोड़ी ने किया है। निर्देशकों की ये जोड़ी शोर इन द सिटी, गो गोवा गॉन, हैप्पी एंडिंग जैसी फिल्में बना चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।