फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samantha Naga Divorce: क्या सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य के बीच सब हो रहा ठीक? एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम से गायब हुई तलाक वाली पोस्ट

Sat, 22 Jan 2022 07:04 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 22 Jan 2022 07:04 PM IST
सार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टार कपल सामंथा रूथ प्रभु और नागा चैतन्य ने बीते साल अलग होने का फैसला कर लिया था। अपने पसंदीदा कलाकारों के इस तरह अलग होने से एक ओर जहां कुछ लोग निराश थे, तो वहीं कुछ लोग काफी हैरान भी हुए थे।

विज्ञापन
Samantha Naga Divorce: Is everything going well between Samantha Prabhu and Naga Chaitanya Divorce post deleted from actress Instagram
सामंथा और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टार कपल सामंथा रूथ प्रभु और नागा चैतन्य ने बीते साल अलग होने का फैसला कर लिया था। अपने पसंदीदा कलाकारों के इस तरह अलग होने से एक ओर जहां कुछ लोग निराश थे, तो वहीं कुछ लोग काफी हैरान भी हुए थे। दोनों ने ही अपने तलाक की खबर अपने फैंस के साथ साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। नागा चैतन्य और समानता प्रभु ने बीते साल 2 अक्टूबर को यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। ऐसे में अब एक बार फिर अभिनेत्री के इंस्टाग्राम में सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस की टाइम लाइन से यह पोस्ट गायब नजर आ रहा है। लेकिन नागा के इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट अब भी उपलब्ध है।

Samantha Naga Divorce: Is everything going well between Samantha Prabhu and Naga Chaitanya Divorce post deleted from actress Instagram
सामंथा और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे में फैंस इस बात को लेकर असमंजस में नजर आ रहे हैं। दरअसल, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि सामंथा ने जानबूझकर यह पोस्ट डिलीट किया है या पोस्ट आर्काइव में डाली गई है। इतना ही नहीं सामंथा की प्रोफाइल से पोस्ट के गायब होते ही उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों फिर से साथ तो नहीं आ रहे।

Samantha Naga Divorce: Is everything going well between Samantha Prabhu and Naga Chaitanya Divorce post deleted from actress Instagram
सामंथा और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, कुछ लोग यह भी चर्चा करते नजर आ रहे हैं कि शायद दोनों के बीच सुलह हो गई है। हालांकि अभी तक इस बारे में समानता प्रभु या नागा चैतन्य की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बीते साल अपने तलाक की घोषणा करते हुए सामंथा और नागा ने एक जैसा ऑफिशियल स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samantha Naga Divorce: Is everything going well between Samantha Prabhu and Naga Chaitanya Divorce post deleted from actress Instagram
सामंथा और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों ने अपने इस पोस्ट में लिखा था कि काफी सोच-विचार के बाद मैंने और चैतन्य में ने बतौर पति- पत्नी अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारी एक दशक पुरानी दोस्ती है, जो हमारे रिश्ते की नींव थी। हमें यकीन है कि यह दोस्ती हम दोनों के बीच हमेशा एक अलग जुड़ाव बनाए रखेगी।

विज्ञापन
Samantha Naga Divorce: Is everything going well between Samantha Prabhu and Naga Chaitanya Divorce post deleted from actress Instagram
सामंथा और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि हम अपने सभी फैंस, शुभचिंतकों और मीडिया से अपील करते हैं इस मुश्किल दौर में हमारा समर्थन करें और हमें आगे बढ़ने के लिए निजता दें। आप सभी के समर्थन और प्यार के लिए शुक्रिया। गौरतलब है कि सामंथा और नागा चैतन्य ने साल 2017 में एक- दूसरे से शादी की थी। लेकिन बाद में शादी के 4 साल बाद साउथ की यह मशहूर जोड़ी अलग हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed