{"_id":"615a6e618ebc3e0bbe4f68ea","slug":"samantha-prabhu-again-changed-her-name-on-social-media-after-splits-with-naga-chaitanya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट: सामंथा अक्किनेनी ने सोशल मीडिया पर फिर बदला नाम, पति नागा चैतन्य से अलग होने के बाद उठाया कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिपोर्ट: सामंथा अक्किनेनी ने सोशल मीडिया पर फिर बदला नाम, पति नागा चैतन्य से अलग होने के बाद उठाया कदम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 04 Oct 2021 08:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सामंथा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा पिछले काफी समय से अपनी शादीशुदा जिंदगी में चल रही उथल पुथल को लेकर चर्चा में थी। वहीं हाल ही में उन्होंने पति नागा चैतन्य संग शादी टूटने की खबर की पुष्टि कर दी। नागा और सामंथा चार साल पहले शादी के बंधन में बंधे थे और अब दोनों ने अलग रहने का फैसला कर लिया है। इसके साथ ही सामंथा ने सोशल मीडिया पर फिर अपना नाम बदल लिया है। सामंथा ने 'S' के बाद अब अपना नाम 'सामंथा' कर लिया है।
सामंथा ने सोशल मीडिया पर फिर बदला नाम
गौरतलब है कि सामंथा पहले अपने नाम के आगे सामंथा अक्किनेनी लगाती थीं लेकिन एक दिन उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल से अक्किनेनी सरनेम हटा दिया था। सामंथा के इस फैसले के बाद ही ये खबर चर्चा में आ गई थी की उनके और नागा चैतन्य अक्किनेनी के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। हालांकि उन्होंने अभी भी अपना पूरा नाम सोशल मीडिया हैंडल पर नहीं लिखा है।
2 of 5
सामंथा प्रभु, नागा चैतन्य
- फोटो : सोशल मीडिया
नागा से तलाक की घोषणा करते हुए सामंथा ने लिखा, 'हमारे प्यारे शुभचिंतक, बहुत सोच विचार करने के बाद मैंने और चैतन्य ने पति-पत्नी की तरह अपने रास्ते को अलग करने का फैसला लिया है। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारी दोस्ती दस सालों से ज्यादा की रही है जो हमारे रिलेशनशिप का आधार थी। जो हमारे बीच हमेशा स्पेशल रिश्ता रखेगी'।
3 of 5
सामंथा प्रभु, नागा चैतन्य
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ऐसी खबरें सामने आईं थी कि सामंथा को तलाक के बाद एलिमनी के तौर पर 50 करोड़ रुपये मिलेंगे। हालांकि, अभिनेत्री ने कथित तौर पर एलिमनी लेने से इनकार कर दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा को पहले ₹200 करोड़ से अधिक की पेशकश की गई थी, लेकिन वह अपने रिश्ते को खत्म करने के लिए एक रुपये भी नहीं चाहती थीं। साथ ही ये भी साफ हो गया है कि ना सामंथा को कोई रकम ऑफर की गई है और ना ही वो ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सामंथा
- फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl
बताया जा रहा है कि अपने तलाक के कारण सामंथा काफी हद तक टूट चुकी है और परेशान हैं, उन्हें इस शादी से सिर्फ प्यार और साथ की जरूरत थी लेकिन अब जब यह सब खत्म हो गया है, तो उन्हें इससे कुछ और नहीं चाहिए। दोनों के तलाक की वजह ये भी बताई गई कि नागा फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच रहे थे वहीं सामंथा अपने करियर में और आगे बढ़ने का फैसला कर रही थीं ऐसे में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।
विज्ञापन
5 of 5
सामंथा और नागा चैतन्य
- फोटो : सोशल मीडिया
नागा-सामंथा की लव स्टोरी साल 2010 में आई फिल्म 'ये माया चेसावे' में एक साथ काम करने के बाद शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने चार साल पहले जनवरी, साल 2010 में सगाई कर ली थी। इसके बाद दोनों ने 7 अक्तूबर, 2017 को गोवा में सात फेर लिए थे। हालांकि अब इस खूबसूरत रिश्ते का अंत हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।