फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media: नागा चैतन्य से अलग होने के बाद सामंथा ने किया पोस्ट, कहा- हमेशा महिलाओं पर ही क्यों उठते हैं सवाल

Fri, 08 Oct 2021 02:08 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 08 Oct 2021 02:08 PM IST
विज्ञापन
samantha prabhu share view about the double standards for men and women after separation from naga chaitanya
सामंथा प्रभु, नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

द फैमिली मैन 2  में अपनी भूमिका के लिए जबरदस्त सरहाना पाने वाली अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु नागा चैतन्य से अपने तलाक के बाद लगातार चर्चा में हैं। सामंथा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं ऐसे में अभिनेत्री जब भी अभिनेत्री कोई पोस्ट करती हैं तो उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जाता है। कुछ दिनों पहले ही सामंथा और नागा चैतन्य ने अपनी चार साल की शादी को खत्म करने की घोषणा सोशल मीडिया पर की थी। इसके लिए साउथ एक्ट्रेस सामंथा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था, जिसका अब अभिनेत्री ने मुंह तोड़ जवाब दिया है।



महिलाओं पर क्यों उठाए जाते हैं सवाल

सामंथा ने महिलाओं और पुरुषों के प्रति दोहरा मापदंड रखने वाले लोगों की आलोचना की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी साझा करते हुए लिखा, ‘गुड मॉर्निंग, जब महिलाओं का कोई मसला होता है तो उस पर नैतिकता के सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन एक समाज के रूप में हम पुरुषों की नैतिकता पर सवाल नहीं उठाते- इस वजह से हम एक समाज के रूप में मौलिक और नैतिक नहीं हैं।   सामंथा द्वारा साझा किए गए इस कोट को फरीदा डी ने लिखा है।

https://www.photojoiner.net/image/9X4iz40b

samantha prabhu share view about the double standards for men and women after separation from naga chaitanya
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2017 में हुई थी शादी

साल 2014 में एक-दूसरे के करीब आने वाले सामंथा रूथ प्रभु और नागार्जुन के बेटे और अभिनेता नागा चैतन्य ने साल 2017 में शादी की थी। दोनों के बीच सब कुछ काफी अच्छा था। सामंथा अक्सर नागा के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती थीं, लेकिन कुछ समय पहले इन दोनों ने अपने अलग होने की घोषणा करके अपने प्रशंसकों का दिल पूरी तरह तोड़ दिया।

samantha prabhu share view about the double standards for men and women after separation from naga chaitanya
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर अलग होने की जानकारी दी थी

सामंथा और नागा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट अपने तलाक की जानकारी प्रशंसकों के साथ साझा की थी। तीन अक्तूबर को इन दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें लिखा, ‘कई विचार-विमर्श के बाद मैंने और नागा ने पति-पत्नी के रूप में अपनी राह अलग करने का फैसला किया है। हम दोनों बहुत सौभाग्यशाली  है कि एक दशक से ज्यादा दोस्ती हमारे रिश्ते का मुख्य हिस्सा थी, हमें यकीन है कि एक खास संबंध हमारे बीच बना रहेगा’।

विज्ञापन
विज्ञापन
samantha prabhu share view about the double standards for men and women after separation from naga chaitanya
सामंथा प्रभु, नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे मिली थी लोगो को हिंट

दरअसल सामंथा और नागा चैतन्य के रिश्ते में सब कुछ सही नहीं है इस बात कि हिंट लोगों को सामंथा के सोशल मीडिया अकाउंट से मिली थी। सामंथा ने अचानक ही कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्किनेनी हटाकर अपने नाम के पीछे रूथ प्रभु लगा दिया, जिसके बाद लगातार उनके और नागा चैतन्य के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई।

विज्ञापन
samantha prabhu share view about the double standards for men and women after separation from naga chaitanya
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

चौथी सालगिरह से पहले टूटा रिश्ता

इस साल छह अक्तूबर को सामंथा और नागा अपनी चौथी सालगिरह मनाने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही इन दोनों ने अपने रास्ते हमेशा के लिए अलग कर दिए। दोनों ही साउथ सिनेमा के बड़े सितारे हैं। सामंथा द फैमिली मैन 2 के बाद जल्द ही आमिर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed