{"_id":"633f10d6557e2971e5254862","slug":"samantha-ruth-prabhu-naga-chaitanya-tied-knot-on-7-october-know-about-their-love-story-divroce-reasons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samantha-Naga Chaitanya: परियों की कहानी-सी है नागा चैतन्य-सामंथा की लव स्टोरी, ऐसे आई थी रिश्ते में दरार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Samantha-Naga Chaitanya: परियों की कहानी-सी है नागा चैतन्य-सामंथा की लव स्टोरी, ऐसे आई थी रिश्ते में दरार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Fri, 07 Oct 2022 09:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
नागा चैतन्य, सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य तलाक से पहले साउथ इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर और परफेक्ट कपल्स में से एक हुआ करते थे। लेकिन दोनों एक्टर्स के तलाक ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया था। फैंस उनके तलाक के कई महीनों बाद तक दोनों के दोबारा साथ आने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। हालांकि दोनों के जीवन में तलाक का मोड़ आने से पहले सामंथा और नागा चैतन्य के लिए आज यानी 7 अक्तूबर की तारीख बहुत ही खास हुआ करती थी। दोनों आज ही के दिन ऑफिशियली एक दूजे के हुए थे। दोनों की शादी के समय सिर्फ इनकी डेस्टिनेशन वेडिंग की ही नहीं, बल्कि परियों की कहानी जैसी उनकी लव स्टोरी की भी चर्चा जोरों पर थी। अगर दोनों आज साथ होते तो अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मना रहे होते। ऐसे में हम आपको सामंथा और नागा चैतन्य की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 4
नागा चैतन्य, सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : social media
साउथ की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक सामंथा रुथ प्रभु की प्रोफेशनल लाइफ से लेकर निजी जिंदगी तक हमेशा चर्चाओं में रहती थी। आज नागा चैतन्य से वह भले ही अलग हो चुकी हों, लेकिन एक समय था जब दोनों की फिल्मों से ज्यादा उनकी लव स्टोरी सबकी जुबां पर हुआ करती थी। नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु की पहली मुलाकात फिल्म 'ये माया चेस्वे' के सेट पर 2009 में हुई थी। फिल्म की स्टोरी में दोनों ने एक मॉडर्न लव की परिभाषा को बताया था। ताज्जुब की बात तो ये है कि जब ये दोनों पहली बार एक दूसरे से मिले थे तो किसी और को डेट कर रहे थे। बता दें, इस दौरान चैतन्य एक्ट्रेस श्रुति हासन को डेट कर रहे थे और समांथा एक्टर सिद्धार्थ को पसंद करती थीं। पहली नजर का प्यार न सही, लेकिन फिल्म के सेट पर दोनों की दोस्ती जरूर हो गई थी।
3 of 4
नागा चैतन्य, सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : social media
फिल्म 'ये माया चेस्वे' के सेट पर हुई दोस्ती के पूरे छह साल बाद दोनो फिर एक बार एक फिल्म के सेट पर टकराए। लेकिन जब तक दोनों का ही अपने-अपने पार्टनर से ब्रेकअप हो चुका था। इस फिल्म में दोनों ने दोबारा साथ काम किया था और इसी दौरान उनके बीच प्यार की शुरुआत हुई थी। फिल्म के खत्म होते-होते ही सामंथा और नागा चैतन्य के अफेयर की चर्चा जोरों पर होने लगी थीं। देखते ही देखते दोनों के अफेयर के चर्चे जोर पकड़ने लगे थे। साल 2016 में दोनों एक साथ वेकेशन पर गए थे, जहां नागा चैतन्य ने बेहद रोमांटिक अंदाज में अदाकारा को प्रपोज किया था और सामंथा ने हामी भी भर दी थी। इसके बाद सबके चहीते इस स्टार कपल ने तमाम अफवाहों और अटकलों पर विराम लगाते हुए साल 2017 में बेहद रॉयल अंदाज में शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नागा चैतन्य, सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : social media
साल 2017 में दोनों ने 6 अक्तूबर को वाइट वेडिंग की थी और 7 अक्तूबर को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ एक दूसरे के हो गए थे। देखा जाए तो इनके रिश्ते की शुरुआत साल 2009 से ही हो चुकी थी, लेकिन सबसे फेवरेट कपल होने के बावजूद इनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और आपसी सहमति से दोनों ने साल 2021 में अलग होने का फैसला कर लिया था। सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने 2 अक्तूबर 2021 को अपना रिश्ता खत्म कर दिया था। दोनों अक्सर एक दूसरे के बारे में बात करते नजर आते हैं, लेकिन अब दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगियों में आगे बढ़ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।