फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: 'कांतारा' को पछाड़ने में नाकाम रहे ऋतिक, दूसरे दिन भी फीकी रही 'गॉडफादर' की चमक

Fri, 07 Oct 2022 08:10 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 07 Oct 2022 08:10 AM IST
विज्ञापन
thursday box office collection report godfather ponniyin selvan ps 1 vikram vedha and kantara
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले नौ महीने से चल रहे बॉक्स ऑफिस के सूखे को हाल ही में रिलीज हुई कुछ फिल्मों ने खत्म किया है। जिनमें बड़ा योगदान ब्रह्मास्त्र, विक्रम वेधा और पोन्नियन सेल्वन का रहा है। वहीं कन्नड़ फिल्म कांतारा भी हिंदी फिल्मों को जबरदस्त टक्कर देती नजर आ रही है। साल 2022 की शुरुआत साउथ और हिंदी फिल्मों के बीच चल रही लंबी बहस के साथ हुई थी। पिछले दिनों साउथ की फिल्में हिंदी सिनेमा को टक्कर दे रही थीं, वहीं अब भी यही हाल है। इसी बीच बीते दिन हुई फिल्मों की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं गुरुवार को कैसा रहा सभी फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड-

thursday box office collection report godfather ponniyin selvan ps 1 vikram vedha and kantara
गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया

गॉडफादर
ओपनिंग डे पर खराब प्रदर्शन के बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो गुरुवार को फिल्म की कमाई घटकर महज 13 करोड़ पर आ गई है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 33.20 करोड़ हो गया है। और ये आंकड़े सभी भाषाओं को मिलाकर हैं। फिल्म में दिग्गज सितारों के होने के बाद भी गॉडफादर की ऐसी हालत चिंता का विषय है।

thursday box office collection report godfather ponniyin selvan ps 1 vikram vedha and kantara
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया

पोन्नियन सेल्वन
देशभर के सिनेमाघरों में चोल वंश के वैभव के झंडे गाड़ने वाली 'पोन्नियिन सेल्वन 1' ने पहले दिन धमाकेदार कमाई की थी। ओपनिंग डे पर 'पीएस 1' ने 36.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए सभी के चेहरों पर मुस्कान ला दी थी।  छठवें दिन 'पीएस 1' सिर्फ 20.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में ही सफल रही। मणिरत्नम निर्देशित इस फिल्म के कलेक्शन में बुधवार के मुकाबले गुरुवार (6 अक्तूबर) को भारी गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने गुरुवार को महज 10 करोड़ का कारोबार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
thursday box office collection report godfather ponniyin selvan ps 1 vikram vedha and kantara
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम वेधा
साउथ की इसी नाम से बनी फिल्म की हिंदी रीमेक 'विक्रम वेधा' ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। लेकिन इस फिल्म को लेकर दर्शकों में रिलीज से पहले जितना क्रेज देखने को मिल रहा था, वह बाद में एकदम सुस्त पड़ गया। जिसका असर फिल्म के कलेक्शन पर भी देखने को मिला। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को यानी सातवें दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। सातवें दिन फिल्म ने महज तीन करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में पुष्कर और गायत्री के निर्देशन में बनी 'विक्रम वेधा' अब तक का 58.31 करोड़ रुपये ही कमा पाई है।

विज्ञापन
thursday box office collection report godfather ponniyin selvan ps 1 vikram vedha and kantara
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

कांतारा
वीकएंड पर दमदार कमाई करने वाली कांतारा अब एकदम पिछड़ती हुई नजर आ रही है। बुधवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार सातवें दिन इस फिल्म ने महज 5.50 करोड़ का बिजनेस किया है। इस फिल्म का कुल कारोबार 38.50 करोड़ रुपये हो गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed