फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Renuka Shahane: सलमान की 'भाभी' बन खूब लूटी थी वाहवाही, एक कॉल ने बना दी थी 'विलेन' के साथ रेणुका की जोड़ी

Fri, 07 Oct 2022 08:00 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 07 Oct 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
renuka shahane birthday know unknown facts about actress and her love story with ashutosh rana
रेणुका शहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म हम आपके हैं कौन में सलमान खान की भाभी का किरदार निभाने वाली अदाकारा रेणुका शहाणे का आज यानि 7 अक्टूबर को जन्मदिन है। हम आपके हैं कौन के जरिए रेणुका ने अपने किरदार से खूब वाहवाही लूटी थी। ऐसे में अब भी जब कभी उनका नाम आता है तो लोगों को सलमान की 'भाभी' का ही चेहरा याद आता है। रेणुका ने मराठी फिल्मों से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी और अब वह मराठी के साथ ही बॉलीवुड का भी जाना-माना नाम हैं। तो चलिए इनके जन्मदिन के खास अवसर पर अभिनेत्री से जुड़ी कुछ बातें बताते हैं-

renuka shahane birthday know unknown facts about actress and her love story with ashutosh rana
आशुतोष राणा ,रेणुका शहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

रेणुका शहाणे अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय प्रकट करती रहती हैं। वह अपने पति आशुतोष राणा के साथ लोकप्रिय कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में बतौर मेहमान भी शामिल हो चुकी हैं और इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में तमाम दिलचस्प बातें की थीं। आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे की शादी को 19 साल हो चुके हैं। दोनों ने लव मैरिज की थी। 

renuka shahane birthday know unknown facts about actress and her love story with ashutosh rana
आशुतोष राणा ,रेणुका शहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

रेणुका शहाणे की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने एक मराठी थिएटर राइटर और डायरेक्टर को जीवनसाथी चुना था। हालांकि दोनों का यह रिश्ता लंबा नहीं चला और जल्द ही वह अलग हो गए। इसके बाद उनकी जिंदगी में आशुतोष राणा आए। आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे की प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प है। पहली ही नजर में आशुतोष राणा तलाकशुदा एक्ट्रेस रेणुका शहाणे के प्यार में पड़ गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
renuka shahane birthday know unknown facts about actress and her love story with ashutosh rana
आशुतोष राणा ,रेणुका शहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

आशुतोष और रेणुका की पहली मुलाकात डायरेक्टर हंसल मेहता की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। इनकी मुलाकात सिंगर राजेश्वरी सचदेव ने कराई थी। आशुतोष अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर रेणुका से बात करते और उन्हें कविताएं सुनाते। एक दिन आशुतोष की कविता सुनकर ही रेणुका ने उन्हें प्रपोज कर दिया था। जिस समय दोनों मिले थे, तो आशुतोष रेणुका से थोड़ा-बहुत वाकिफ थे, लेकिन रेणुका उन्हें नहीं जानती थीं। 

विज्ञापन
renuka shahane birthday know unknown facts about actress and her love story with ashutosh rana
आशुतोष राणा ,रेणुका शहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

पहली मुलाकात में आशुतोष ने रेणुका से कहा था- 'हम आपके बड़े प्रशंसक हैं।' रेणुका यह सुनकर काफी खुश हुईं। हालांकि महीनों तक फिर दोनों की बात नहीं हुई। डायरेक्टर रवि राय ने दीवाली पार्टी आयोजित की जहां आशुतोष नहीं पहुंच सके। इसके अगले दिन आशुतोष ने वॉयस मेल के जरिए रेणुका को दीवाली की शुभकामनाएं दीं। यहीं से दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी। आखिरकार लगभग 3 महीने फोन पर बात करने के बाद दोनों ने फिर से मुलाकात की। आशुतोष राणा ने अपने मिजाज से रेणुका को इंप्रेस कर दिया। बस फिर क्या था दोनों ने 2001 में एक-दूसरे का हाथ थामा और शादी के बंधन में बंध गए और आज भी एक-दूसरे का बखूबी साथ निभा रहे हैं। इनके दो बेटे भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed