{"_id":"633ec854f9939f58582c58f4","slug":"abhijeet-sawant-birthday-know-about-indian-idol-fame-singer-life-career-and-struggle-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Abhijeet Sawant Birthday: इंडियन आइडल के पहले विजेता बन रचा इतिहास, राजनीति और फिल्मों में भी आजमाई किस्मत!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Abhijeet Sawant Birthday: इंडियन आइडल के पहले विजेता बन रचा इतिहास, राजनीति और फिल्मों में भी आजमाई किस्मत!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 07 Oct 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Abhijeet Sawant
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वर्ष 2004। वह साल जब एक म्यूजिक रियलिटी शो घर-घर में देखा जा रहा था। आम जगहों से शो में आए प्रतिभागी अपने सुरों से दर्शकों को बांध रहे थे। अब तक आप शो का नाम समझ गए होंगे! जी हां, हम बात कर रहे हैं 'इंडियन आइडल' की। इसी शो का विजेता बनकर उभरा था एक लड़का, जिसका नाम है अभिजीत सावंत। आज उन्हीं अभिजीत सावंत का जन्मदिन है। अभिजीत सावंत की सुरीली आवाज का जादू दर्शकों पर खूब चला। दर्शकों ने भी अभिजीत को सबसे ज्यादा वोट देकर खूब प्यार लुटाया। लिहाजा, अभिजीत ने 'इंडियन आइडल' के पहले शो का विजेता बनकर इतिहास रच दिया। इस शो के बाद अभिजीत सावंत कई और रियलिटी शोज में भी नजर आए। इसके अलावा उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया। आइए जानते हैं अभिजीत के बारे में...
2 of 4
Abhijeet Sawant
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिजीत सावंत का जन्म 7 अक्तूबर 1981 को सिंधुदुर्ग जिले में हुआ। यहीं वह पले-बढ़े। यहीं से उनका म्यूजिक की तरफ रुझान बढ़ा। उन्होंने मुंबई के चेतना कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकॉनोमिक्स से पढ़ाई। इसके बाद उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री का रुख किया। वर्ष 2004 में इंडियन आइडल जीता। इसके बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ। वर्ष 2005 में अभिजीत सावंत अपनी पहली सोलो एल्बम 'आपका अभिजीत सावंत' लेकर आए। इसी साल उन्होंने फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में प्लेबैक सिंगिंग की और 'मरजावां मिटजावां' गाया। वर्ष 2007 में अभिजीत सावंत की दूसरी सोलो एल्बम 'जुनून' आई। इस एल्बम के टाइटल ट्रैक ने पूरे भारत में काफी धमाल मचाया। अभिजीत रियलिटी शो 'जो जीता वही सुपरस्टार' के पहले रनरअप रहे थे। इसके अलावा वह 'एशियन आइडल' में तीसरे नंबर पर आए थे। इस रियलिटी शो में साउथ एशियन कंट्रीज के सिंगर्स ने हिस्सा लिया था। इसके बावजूद अभिजीत सावंत को बॉलीवुड में कोई बड़ा ब्रेक नहीं मिल पाया।
3 of 4
Abhijeet Sawant
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2009 में अभिजीत सावंत ने अभिनय की दुनिया में किस्मत आजमाई। उन्होंने फिल्म 'लॉटरी' से एक्टिंग में डेब्यू किया। इसके अलावा वह फिल्म 'तीस मार खां' में भी एक छोटे रोल में नजर आए। हालांकि, उनकी एक्टिंग का सिक्का नहीं चल पाया। अभिजीत सावंत ने अपनी पत्नी शिल्पा के साथ डांसिंग रियलिटी शो 'नच बलिए सीजन 4' में भी हिस्सा लिया, लेकिन पब्लिक वोट के बाद दोनों एलिमिनेट हो गए थे। उन्होंने 'इंडियन आइडल 5' को भी होस्ट किया। बाद में वह शिव सेना में भी शामिल हुए और युवाओं को पार्टी से जोड़ने में जुट गए। हालांकि अभिजीत यहां भी सफल नहीं हो सके। हालांकि एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो पॉलिटिक्स में नहीं उतरेंगे और अपना फोकस म्यूजिक पर ही रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Abhijeet Sawant
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिजीत सावंत का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। साल 2010 में उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उन पर हिट एंड रन का केस था। हालांकि उन्होंने इससे इनकार किया और कहा कि एक्सिडेंट के दौरान उन्होंने शराब नहीं पी हुई थी। अभिजीत सावंत मई 2022 में सिंगर, कंपोजर और लिरिसिस्ट शाहजेब तेजानी के साथ म्यूजिक वीडियो 'तेरा रिश्ता' में नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।